Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Rampur Bushahr: भाजपा मंडल ननखड़ी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत करांगला में किया पौधरोपण

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल ननखड़ी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत करांगला में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कौल नेगी, भाजपा ननखड़ी मंडलाध्यक्ष जिया लाल, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कौल नेगी ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशभर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और लोगों को अपने मां के नाम पर पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। इससे मां की स्मृति भी सजीव बनी रहेगी और पर्यावरण को भी स्थायित्व मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने माता के नाम पर एक पौधा लगाए और उसका संरक्षण करे, तो यह समाज में हरियाली और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कौल नेगी ने यह भी कहा कि जिस प्रकार धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ती जा रही हैं, वह प्रकृति के साथ की गई मानवजनित छेड़छाड़ का परिणाम है। इससे बचाव का एकमात्र उपाय यही है कि जंगलों को हरा-भरा बनाया जाए।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेंद्र ठाकुर, प्रधान करांगला निशा भगेट, युवा मोर्चा पदाधिकारी लक्की शर्मा, संजीव कुमार, नरेंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष प्रकाश चंद, पलस राम समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#GreenInitiative #ModiForNature #NankhriBJP #TreePlantationDrive #एकपेड़मांकेनाम #पर्यावरण_संरक्षण #भाजपा_पौधरोपण #हराभरा_हिमाचल
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous Articleबर्मिंघम में चमकीं किन्नौर की शशि कला नेगी, अंतरराष्ट्रीय पुलिस खेलों में रजत पदक जीता
Next Article Rampur Bushahr: सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक की अनदेखी, सरकार पर 1100 करोड़ का बकाया
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

CPM: एचआरटीसी रामपुर डिपो में टायरों का संकट, सीपीएम ने सरकार पर साधा निशाना

July 18, 2026

Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

July 16, 2026

Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

July 16, 2026

Rampur Bushahr: हर माह दूध की पेमेंट में देरी, कैसे चलाएं घर का खर्च: कौल सिंह नेगी

July 15, 2026

Himachal Politics: कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल पर भाजपा तैयार करेगी विस्तृत चार्जशीट

July 8, 2026

Shimla : जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला: बोले- राम मंदिर जाना सुक्खू सरकार की आस्था नहीं, राजनीतिक मजबूरी

July 7, 2026

Mandi Zila Parishad: अमरू राम निर्विरोध अध्यक्ष, बोदी देवी बनीं उपाध्यक्ष

July 2, 2026

Shimla: वीबी-जी रामजी योजना पर मुख्यमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं : राकेश डोगरा

June 28, 2026

Rampur Bushahr: एसजेवीएन परियोजना में संविदा कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी, मांगों पर वार्ता न होने से बढ़ा रोष

June 19, 2026

Rampur Bushahr: कैन में पेट्रोल-डीजल न मिलने से ठप हो रहे कृषि कार्य, सरकार दे राहत: कौल सिंह नेगी

June 16, 2026

Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी; कौल सिंह नेगी

June 14, 2026

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 0 8 9
Users Today : 7
Total Users : 116089
Total views : 230681
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.