Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, September 11
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    हिमाचल किसान सभा की निरमंड में बैठक में 13 अक्टूबर को रामपुर में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। निरमंड से 300 से अधिक किसान-मजदूर होंगे शामिल।
    ATUL RAJBy ATUL RAJSeptember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    रामपुर में होने वाले सम्मेलन की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    हिमाचल किसान सभा की बैठक शुक्रवार को किसान मजदूर भवन निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रामपुर में होने वाले किसान सभा के राज्य सम्मेलन की तैयारियों और इसके सफल आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान-मजदूर नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद तथा निरमंड ब्लॉक किसान सभा के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव जगदीश ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण आज खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। कृषि में लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इससे किसानों की आय में लगातार कमी आ रही है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका और न्यूजीलैंड के साथ व्यापारिक समझौतों के माध्यम से कृषि क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियां लागू कर रही है। वहीं, खाद्य वस्तुओं, चीनी, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है। महंगाई के कारण आम लोगों के लिए परिवार का जीवन-यापन करना मुश्किल होता जा रहा है।

    किसान सभा नेताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा रोजगार का महत्वपूर्ण साधन रहा है, लेकिन इसका नाम बदलकर ‘जी राम जी’ करने के बाद ग्रामीण लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी केंद्र की नीतियों को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादकों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है और कई मामलों में दो-दो महीने बाद पेमेंट की जा रही है। इसके अलावा स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया का भी विरोध किया गया।

    किसान सभा नेताओं ने कहा कि परियोजना प्रभावित किसान आज भी एक प्रतिशत रॉयल्टी, परियोजनाओं से धूल के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा, जमीन में आई दरारों का मुआवजा, एकमुश्त राशि और रोजगार सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को रामपुर में इन नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में निरमंड ब्लॉक से 300 से अधिक किसान और मजदूर भाग लेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और गांव-गांव बैठकें आयोजित कर किसानों व मजदूरों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लामबंद किया जाएगा।

    बैठक में दुर्गा नंद, भोगा राम, ख्याला नंद, गुल पाल, चूड़ा राम, ऊषा देवी, सुषमा देवी, पूर्वा, फूला देवी, बृज लाल, रंजना, रमेश, परमिंदर और श्याम लाल सहित अन्य किसान सभा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #ARBtimes #FarmersAndWorkers #FarmersDemands #FarmersMovement #FarmersProtest #FarmersRights #HimachalKisanSabha #himachalpradesh #Inflation #KisanConference #KisanSabha #MGNREGA #Nirmand #ProjectAffectedFarmers #Rampur #RampurBushahr #RuralEmployment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: बुशहर ऑटो ऑपरेटर यूनियन के चुनाव 19 सितंबर को, मतदान के लिए चंदा जमा होना जरूरी
    Next Article Rampur Bushahr: सराहन में चमका शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर भाजपा नेता कौल सिंह ने सरकार को घेरा

    August 25, 2026

    Rampur Bushahr: खनेरी अस्पताल में सफाई कर्मचारियों से अतिरिक्त काम करवाने का विरोध

    August 24, 2026

    BJP: नरैन-ब्रांदली और बरदाश-ब्रांदली सड़क की बदहाली पर भाजपा ने जताई चिंता

    August 22, 2026

    NSUI: फीस वृद्धि के खिलाफ NSUI ने उठाई विद्यार्थियों की आवाज, मुख्यमंत्री ने फीस कम करने के दिए निर्देश

    August 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 2 9 2
    Users Today : 53
    Total Users : 122292
    Total views : 240974
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.