एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
शिमला जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर बुशहर ने खुशी जताई है। मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया तथा उपाध्यक्ष भरत सिंह कलांटा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला परिषद के चुनाव परिणाम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने इसे भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन का संकेत बताया।
इस अवसर पर पूर्व हिमकॉफेड चेयरमैन, वर्ष 2022 के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कौल सिंह नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, ननखरी भाजपा मंडल अध्यक्ष जिया लाल लंबरदार, सराहन मंडल अध्यक्ष महिंदर जैन, मंडल महामंत्री राम मूर्ति चौहान व राजेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई दी।
बधाई देने वालों में विजय शर्मा, दिनेश ख्मराल, जगदीश मेहता, रूपेश्वर, चेतन पाकला, महेंद्र मेहता, वीना नेगी, दीप नेगी, सुरेंद्र कुमार, नेक राम, यशपाल पल्सर, विजय गुप्ता, पार्षद नीतिका गुप्ता, नगर परिषद रामपुर के अध्यक्ष कर्ण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी, पुरशोतम सिंह, कपिल जगतू, देशराज हुडन, चांद गौतम, हेमंत शैली, पार्षद सुंदर लाल, युवा नेता हैप्पी शर्मा, सूर्यांश सोनी, शुभम चौधरी और मीडिया प्रभारी तिलक राज सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत भाजपा संगठन की जमीनी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद का परिणाम प्रदेश के बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है।
भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि जिला परिषद का परिणाम आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बदलाव की आहट है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली से परेशान है तथा अब बदलाव की ओर देख रही है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद की यह जीत आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत है।
