एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जमा एक के विद्यार्थियों द्वारा भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जमा एक के विद्यार्थी हितेश राणा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि जो विद्यार्थी इस पाठशाला को छोड़कर नई मंजिल की ओर अग्रसर हो रहे हैं, उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर परिश्रम कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विदाई समारोह के दौरान विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें दीपक को मिस्टर फेयरवेल तथा अंतरा को मिस फेयरवेल चुना गया। इसके अतिरिक्त साहिल को मिस्टर हैंडसम एवं कृतिका ठाकुर को मिस ब्यूटीफुल के खिताब से नवाजा गया।
अन्य प्रतियोगिताओं में प्रवीण (परफेक्ट प्लेयर), रंजीत (परफेक्ट पर्सनैलिटी), पूनम (ऑल राउंडर), रश्वनी (ब्यूटीफुल आइज), करण राजवीर (क्यूट स्माइल), कृति (परफेक्ट पर्सनैलिटी), रितिक (परफेक्ट ड्रेसिंग सेंस), हिमानी (अट्रैक्टिव), भूमिका (वेरी फनी गर्ल), अंजली (ग्रेसफुल), बिपाशा (ब्यूटीफुल स्माइल), कुसुम (ब्यूटीफुल हेयर्स), रितिका (टाइट लिप्ड), पार्वती (फ्रेंडली) एवं वंशिका (रिस्पेक्टफुल) के खिताब प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पाठशाला के प्रधानाचार्य नेक राम चौहान सहित अशोक मेहता, सुनील मेहता, कविता ठाकुर, ममता कायथ, गोविंद शाक्या, संजय नेगी, विजय पाल, नरेश, दीपक, नरेश ठाकुर, शशि नेगी, अमन, ममता सोनी, जोगिंदर डोरटा, भरत बदरेल, वंदना ठाकुर, रमेश, गोवर्धन, शावनू राम, शिव दासी, कांता देवी एवं मेनका शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
