Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
शिमला

Shimla : सरकारी नौकरी के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य, प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी होगी ड्रग स्क्रीनिंग

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य करने का फैसला लिया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों की भी हर साल ड्रग स्क्रीनिंग होगी।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 12, 2026Updated:May 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री ,हिमाचल प्रदेश

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते चिट्टा कारोबार और युवाओं में फैल रही नशे की लत पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी नौकरी पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों की ड्रग स्क्रीनिंग की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

शिमला में सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों की भी हर साल ड्रग स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में नियमित जांच व्यवस्था विकसित की जाएगी। ड्रग टेस्ट में असफल पाए जाने वाले युवाओं को सजा नहीं दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य उन्हें अपराधी बनाना नहीं, बल्कि इलाज और पुनर्वास के जरिए मुख्यधारा में वापस लाना है।

अधिकारियों की एसीआर में शामिल होगा एंटी-ड्रग प्रदर्शन

सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को केवल पुलिस तक सीमित नहीं रखा है। अब जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) में भी एंटी-ड्रग प्रदर्शन को शामिल किया जाएगा। संबंधित जिलों में चिट्टा तस्करी रोकने, जागरूकता अभियान चलाने और ड्रग नेटवर्क तोड़ने में अधिकारियों की भूमिका का मूल्यांकन होगा। प्रदेश सरकार ने चिट्टा प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर पंचायतों को रेड, येलो और ग्रीन जोन में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है। जिन पंचायतों में नशे के मामले अधिक पाए गए हैं, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पंचायत चुनावों के बाद इन क्षेत्रों में फिर बड़े स्तर पर जनजागरूकता अभियान शुरू होगा।

सूचना देने वालों को मिलेगा 20 हजार रुपये इनाम

नशा तस्करों के खिलाफ आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने सूचना देने वालों की इनामी राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी है। सरकार का मानना है कि जनता के सहयोग से ही चिट्टा नेटवर्क को प्रभावी तरीके से तोड़ा जा सकता है मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिबंधित दवाओं के निर्माण और बिक्री में शामिल उद्योगों और केमिस्टों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। चिट्टा तस्करी या नशे से जुड़े मामलों में शामिल पाए गए विभिन्न विभागों के करीब 90 कर्मचारियों पर सरकार कार्रवाई की तैयारी कर रही है। सरकार पहले ही पुलिस विभाग के 21 कर्मियों सहित 31 कर्मचारियों को बर्खास्त कर चुकी है।

#AntiChittaTest #ChittaMafia #ChittaTest #DrugFreeCampaign #DrugFreeHimachal #DrugScreening #GovernmentJobs #HimachalGovernment #HimachalNews #himachalpradesh #HimachalUpdate #ProfessionalCourses #ShimlaNews #SukhvinderSinghSukhu
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleKullu: कुल्लू जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में Snower Valley School बना ओवरऑल चैंपियन
Next Article Kullu: नेहरू पार्क में MRF स्थापना पर हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का सीनियर सिटीज़न्स काउंसिल कुल्लू ने किया स्वागत
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सुक्खू सरकार ने 17 IAS और 22 HAS अधिकारियों के किए तबादले; देखें पूरी लिस्ट

July 11, 2026

किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

July 11, 2026

Shimla : हिमाचल सचिवालय में स्टेनो टाइपिस्ट भर्ती के नए नियम लागू: अब 12वीं नहीं ग्रेजुएशन जरूरी

July 10, 2026

HP Police Constable Recruitment 2026: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती शुरू; आज से करें ऑनलाइन आवेदन, जानें योग्यता और नियम

July 10, 2026

हिमाचल में मानसून का रौद्र रूप: सिरमौर और सोलन में सभी स्कूल बंद; नाहन में डंगा ढहने से घरों में फंसे 40 लोग

July 10, 2026

Monsoon: मानसून को लेकर शिमला प्रशासन अलर्ट: DDMA बैठक में तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को 24×7 सतर्क रहने के निर्देश

July 9, 2026

Shimla: ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जुड़ेंगी शिमला की सभी 412 ग्राम पंचायतें, भारतनेट परियोजना से मिलेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

July 9, 2026

Shimla : हिमाचल के पेंशनरों को बड़ी राहत: अब डाकघरों में भी बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

July 9, 2026

Shimla : मनरेगा की जगह नई योजना मंजूर नहीं, हिमाचल पर बढ़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ : मुख्यमंत्री

July 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 4 9 5 1
Users Today : 99
Total Users : 114951
Total views : 228529
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.