एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत ऐतिहासिक संकन गार्डन के खुले मंच पर शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रंगीन रोशनियों के बीच घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को सुरमय बना दिया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ‘स्वर कोकिला’ के नाम से विख्यात शुक्ला शर्मा, सरोद वादक एवं संगीतज्ञ दीपक गौतम, हिमाचल के प्रथम पुरुष कथक स्नातक दिनेश गुप्ता तथा वल्लभ राजकीय महाविद्यालय…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाने वाली सेब बागवानी को अल्टरनेरिया और मार्मोनिना जैसे घातक रोगों से बचाने के लिए डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी और प्रदेश बागवानी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्रों में 10 से 19 फरवरी तक विशेष राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट और मार्मोनिना लीफ ब्लॉच रोग सेब उत्पादकों के लिए गंभीर समस्या बनकर उभरे हैं। नमी वाले मौसम में तेजी से फैलने वाले ये रोग समय से पहले पत्तियों को गिरा देते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. राकेश कुमार नेगी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में पीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि पीएनडीटी अधिनियम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना तथा प्रसव से पूर्व लिंग परीक्षण पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर में लिंगानुपात में सुधार लाने और बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए इस अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। डॉ. नेगी ने उपस्थित चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर जिले के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के तहत जाबरी में महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन लगभग साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन हिमाचल इससे उभरकर फिर से एक मजबूत राज्य के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में भी ऐसे संकट आए, लेकिन प्रदेश निरंतर प्रगति करता रहा है और आगे भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर…