एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के कैंसर रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मरीजों को PET-CT स्कैन के लिए पंजाब या अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में यह अत्याधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। यहां मरीजों को PET-CT स्कैन मात्र करीब 10 हजार रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि निजी अस्पतालों में इसके लिए 20 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। वीरवार को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने IGMC में PET-CT स्कैन मशीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। आईएसबीटी क्षेत्र में स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 288 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हरियाणा के अंबाला निवासी शमशाद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक कई मामलों में चिट्टा बरामद किया गया है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा पहली बार सामने आई है। मामले में बालूगंज थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Hanuman Janmotsav Shimla : जाखू मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब चार बजे से ही श्रद्धालु श्रीराम भक्त हनुमान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे और दोपहर तक यहां हजारों की संख्या में भक्त एकत्र हो गए। अनुमान के अनुसार इस पावन अवसर पर 35 से 40 हजार श्रद्धालुओं ने जाखू पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। मंदिर में सुबह सबसे पहले विधि-विधान के साथ हनुमान जी की पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद सुबह सात बजे बजरंगबली को करीब डेढ़ क्विंटल आटे से तैयार विशेष…
मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कुछ लोग आपके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। गुस्से और जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति रहेगी, लेकिन संवाद बनाए रखना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से सिरदर्द या थकान हो सकती है।लव लाइफ: पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है।करियर/बिजनेस: निर्णय सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।शुभ अंक: 9शुभ रंग: लालउपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली का तेल चढ़ाएं और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर बुशहर बीएड संस्थान कलना में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उप प्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी और प्रोफेसर वर्षा ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए खेलों में भागीदारी बेहद आवश्यक है। इससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल के छात्र एवं छात्रा वर्ग…