Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रोहड़ूउपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू एवं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला-2026 के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पर्वतीय जीवनशैली को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के ऑडिशन 6 अप्रैल 2026 को गेयटी थियेटर, शिमला और 8 अप्रैल 2026 को इंडोर स्टेडियम, समाला (रोहड़ू) में आयोजित किए जाएंगे।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर दूध उत्पादक संघ एरिया कमेटी रामपुर की बैठक आज किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुई। बैठक में 23 अप्रैल को दतनगर में दूध उत्पादकों की मांगों और समस्याओं को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निरमंड, रामपुर, आनी, ननखड़ी, कुमारसैन, नारकंडा, निथर, करसोग और छतरी क्षेत्र की कमेटियों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंहा, डॉ. ओंकार शाद, दूध उत्पादक संघ के संयोजक प्रेम चौहान, रणजीत ठाकुर, किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद और निर्माण ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन (एचपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक 2108.034 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपने 11 वर्षों के संचालन इतिहास में यह पहली बार है जब परियोजना ने 2100 मिलियन यूनिट का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले परियोजना का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन वर्ष 2019-20 में 2098.03 मिलियन यूनिट दर्ज किया गया था, जिसे छह वर्षों बाद पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया गया है। परियोजना ने 1,878 मिलियन यूनिट के निर्धारित डिज़ाइन एनर्जी लक्ष्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुमारसैन बिथल में अडानी एग्री फ्रेश वर्कर्स यूनियन ने सीटू के बैनर तले अडानी सीए स्टोर के बाहर श्रम कानूनों को लागू न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन अध्यक्ष सुनील जिष्टु और महासचिव सुनील ने बताया कि मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर एक माह पहले प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें श्रम कानूनों को लागू करने की प्रमुख मांग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला राज्य सरकार ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका देते हुए 126 यूनिट से अधिक खपत पर हिमाचल में बिजली सब्सिडी बंद कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब 126 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिल चुकाना होगा। पहले 126 से 300 यूनिट तक की खपत पर सरकार 1.73 रुपये प्रति यूनिट की सब्सिडी देती थी। इससे उपभोक्ताओं को इस स्लैब में करीब 4.17 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती थी। लेकिन अब इस श्रेणी में कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी, जिससे…

Read More