एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन Solan Minor Rape Case में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी को कठोर सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनिका चावला की अदालत ने आरोपी हरविंद्र कुमार, निवासी कसौली को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत की ओर से सुनाए गए फैसले के अनुसार, आरोपी को दो अलग-अलग धाराओं में सजा दी गई है, जो एक साथ चलेंगी। यदि आरोपी जुर्माना अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त डेढ़ वर्ष का कठोर कारावास भुगतना होगा। अगवा कर कमरे…
Author: ARB Times Desk
🔴 मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता से भरपूर रहेगा। आप जीवन को खुलकर जीने का प्रयास करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से अचानक लाभ या किसी पुराने प्रयास का अच्छा परिणाम मिल सकता है। यदि कभी अकेलापन महसूस हो तो परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखें और अपने साथी को पर्याप्त समय दें, अन्यथा नाराजगी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी और विरोधी भी सहयोगी बन सकते हैं।शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: नारंगी 🔴 वृषभ (Taurus) आज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, एसजेवीएन की 1500 मेगावाट क्षमता वाली नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 7506.617 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह परियोजना के इतिहास का दूसरा सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन है। इस उपलब्धि के साथ ही परियोजना ने मार्च 2026 में 150 बिलियन यूनिट (बीयू) संचयी बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार कर लिया, जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इसकी दीर्घकालिक उत्कृष्टता को दर्शाता है। मई 2004 में शुरू होने के बाद से एनजेएचपीएस लगातार उच्च परिचालन विश्वसनीयता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू में आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए नदियों में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू ने नदी तलों में ड्रेजिंग और खनन कार्यों की निगरानी के लिए एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। बुधवार को उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम के लिए ड्रेजिंग योग्य क्षेत्रों की पहचान करना, राजस्व दस्तावेज तैयार करना, निर्देशांक तय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर निगम मंडी के आगामी चुनावों के लिए वार्डों के आरक्षण संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, नवीनतम जनगणना आंकड़ों के आधार पर अनुसूचित जाति और महिलाओं की जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए तथा निर्धारित नियमों के तहत वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। आदेशों के मुताबिक, वार्ड नंबर 1 खल्यार, 7 तल्याहड़, 9 पैलेस कॉलोनी-2, 11 समखेतर और 12 भगवाहन को अनारक्षित रखा गया है। वहीं, वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी, 3 पड्डल, 4 नेला, 5 मंगवाईं, 8 पैलेस कॉलोनी-1 और 13 थनेहड़ा को महिलाओं के…