एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में HP Panchayat Election 2026 को लेकर पंचायतीराज विभाग ने आरक्षण रोस्टर से जुड़े नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस नई अधिसूचना का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और व्यावहारिक बनाना है। नई गाइडलाइन के अनुसार पंचायतों में आरक्षण की गणना वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर की जाएगी। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 1993-94 के सर्वेक्षण आंकड़े लागू रहेंगे। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल पदों में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी हैं। इससे पंचायत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को चिट्टा तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, बीते शनिवार को एएसपी ने स्वयं भोरंज थाना पहुंचकर आरोपित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और कई अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में तस्करों के साथ संपर्क के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद ही निलंबन की कार्रवाई की…
♈ मेष राशिआज का दिन आपके लिए संयम और संतुलन का संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और कार्यकुशलता साफ नजर आएगी, जिससे सीनियर्स प्रभावित होंगे। हालांकि दोस्तों या सहकर्मियों के साथ किसी छोटी बात पर विवाद हो सकता है, इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में खर्चों को सीमित करना बेहद जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। प्रेम जीवन में आप पहल करेंगे और अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का प्रयास करेंगे। सेहत के लिए पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए हल्का भोजन करें।शुभ रंग: लाल |…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार और फीस बढ़ोतरी को लेकर विरोध तेज हो गया है। स्टूडेंट्स फेडेरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की ताजा अनुपालन लेखा परीक्षा रिपोर्ट, जो 30 मार्च 2026 को विधानसभा में पेश की गई, में विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मार्च 2023 तक की अवधि को कवर करने वाली इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 से 2023 के बीच विश्वविद्यालय में 27 से 37…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर क्षेत्र के पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों ही विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई और नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। पदम विद्यालय में बालवाटिका से कक्षा नौवीं और कक्षा 11वीं तक के परिणाम घोषित किए गए। जमा एक के वाणिज्य संकाय में तनुज ठाकुर ने प्रथम, अंशुल भारती ने द्वितीय और अंशुल श्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में…