♈ मेष राशि: आज का दिन आपकी क्रिएटिविटी और अनुशासन के बीच संतुलन बनाने का है। सुबह का समय रोमांस, नई योजनाओं और मीटिंग्स के लिए बेहद अनुकूल रहेगा, जहां आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी में आकर्षण रहेगा, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। हालांकि शाम होते-होते आपको अपने काम, रूटीन और जिम्मेदारियों पर फोकस करना होगा। दोस्तों या ग्रुप में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें। आर्थिक मामलों में सट्टेबाजी से दूर रहकर बजट सुधारना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत के लिए…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में 15 अप्रैल 2026 को एक भव्य हिमालयन टाइटल बॉक्सिंग फाइट का आयोजन किया जाएगा। यह मुकाबला 8 राउंड का होगा, जिसमें जीत हासिल करने वाला बॉक्सर अपने भार वर्ग में देश का नंबर-वन खिलाड़ी बन जाएगा। 🔥 ख़िताबी मुकाबला: रामपुर क्षेत्र के उभरते बॉक्सर जितेंद्र ठाकुर का सामना हरियाणा के अजेय बॉक्सर अक्षय चहल से होगा। 📊 दोनों बॉक्सरों का प्रोफेशनल रिकॉर्ड: 🥊 जितेंद्र ठाकुररिकॉर्ड: 10 जीत – 1 हार – 1 ड्रॉ 🥊 अक्षय चहलरिकॉर्ड: 19 जीत – 0 हार – 1 ड्रॉ दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर में आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी और निफ्फा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। सोसायटी के महामंत्री ओम प्रकाश बगैई ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने बताया कि खनेरी स्थित जीएमएससी अस्पताल के ब्लड बैंक में स्थानीय युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की। इस अवसर पर निफ्फा के जिला अध्यक्ष पीयूष प्रार्थी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर बीएड संस्थान नोगली में 20वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें गांधी, टैगोर, विवेकानंद और कलाम सदन के प्रशिक्षु छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज तथा विशेष अतिथि के रूप में जेपी मेहता उपस्थित रहे। मार्च पास्ट के उपरांत अक्षिता द्वारा खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला में आपदा न्यूनीकरण के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य स्तर पर भेजे जाने वाले करीब 20.70 करोड़ रुपये के चार प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इन प्रस्तावों में करीब 1.86 करोड़ रुपये की लागत से रामपुर उपमंडल के सुरु गांव में बाढ़ से बचाव के उपाय शामिल हैं। इसके तहत प्रभावी जल निकासी प्रणाली विकसित कर गांव को संभावित नुकसान से बचाने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, 9.33 करोड़ रुपये की लागत से रामचंद्र चौक से हेनॉल्ट…