🔴 मेष (Aries) आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है, लेकिन आपकी हिम्मत और मेहनत आपको हर मुश्किल से बाहर निकाल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, खासकर निवेश से बचें। परिवार और रिश्तेदार कठिन समय में सहयोग देंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की संभावना है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे अचानक लाभ भी हो सकता है। खाली समय में आप अपने अधूरे शौक पूरे करने की कोशिश करेंगे।शुभ अंक :- 5शुभ रंग…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में फीस वृद्धि के फैसले के खिलाफ स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की रामपुर इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने इस निर्णय को छात्र विरोधी बताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। SFI रामपुर इकाई के सचिव राहुल विद्यार्थी ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस बढ़ाने का फैसला शिक्षा के व्यापारीकरण की ओर एक खतरनाक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्णय गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि वर्तमान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला बिलासपुर में ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से उपायुक्त राहुल कुमार ने की। यह अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव प्रदान करना है। अभियान के तहत जिले की कुल 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा, जिसके लिए 30 स्वास्थ्य संस्थानों को चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डॉ. दीपक सहित…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा से उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने परिधि गृह में शिष्टाचार भेंट की। उपायुक्त ने सांसद का कुल्लू आगमन पर स्वागत किया। सांसद ने जिला कुल्लू में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से आम जनता तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर निगरानी और बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने सांसद…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल की लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक लगाना और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों को मादक पदार्थ अधिनियम और PIT NDPS Act के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह समाज…