एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर दूध उत्पादक संघ निरमंड ब्लॉक की बैठक किसान मजदूर भवन निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में 23 अप्रैल को दतनगर में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के राज्य सचिव देवकी नंद, निर्माण ब्लॉक अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर और सचिव महेश्वर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बजट में दूध के दाम बढ़ाना सराहनीय कदम है, जिसके लिए किसान सभा सरकार का धन्यवाद करती है।उन्होंने कहा कि दाम बढ़ने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादकों को उचित मूल्य नहीं मिल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस हादसे में एक जेबीटी शिक्षक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड के किनारे जा गिरी। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन के पुर्जे अलग-अलग दिशाओं में बिखर गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग एक निजी कार्यक्रम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की विश्वविद्यालय इकाई ने विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और कार्यकारी परिषद (EC) को ज्ञापन सौंपा। SFI ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में छात्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कैंपस सचिवालय सदस्य अखिल ने कहा कि विश्वविद्यालय को स्थापित हुए 56 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी छात्र हॉस्टल समस्याओं से जूझ रहे हैं। विश्वविद्यालय में चार लड़कों और नौ छात्राओं के लिए छात्रावास हैं, लेकिन इनमें स्वच्छ पेयजल की कमी के कारण छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में एनएसयूआई द्वारा आयोजित सीजन-4 ऐंटी चिट्टा क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों से भरपूर इस टूर्नामेंट में पाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि ठियोग रझाड़ा की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में नवकिरण अस्पताल के एमडी जगजीत सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 फरवरी को हुआ था, जिसमें लगभग 64 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर जिला बिलासपुर में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) से बचाव और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 29 मार्च (रविवार) से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। अभियान के तहत जिले के चार चिकित्सा खंडों में स्थापित 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 2735 किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशी दत्त शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए पात्र किशोरियों…