एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी मंडी सदर में आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र 17 अप्रैल 2026 तक कार्यालय में जमा कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैनी ने बताया कि यह भर्ती नगर निगम मंडी के दरम्याना-2 आंगनवाड़ी केन्द्र तथा नगर परिषद नेरचौक के ढांगू वार्ड नंबर-2 आंगनवाड़ी केन्द्र में एक-एक पद के लिए की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्री-प्राइमरी स्कूलों और डे-केयर केंद्रों के संचालन को लेकर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजपत्र में अधिसूचित बाल्यावस्था देख-रेख और शिक्षा केंद्र (रजिस्ट्रीकरण और विनियमन) नियम 2026 के तहत अब बिना पंजीकरण कोई भी केंद्र संचालित नहीं किया जा सकेगा। यदि कोई नया केंद्र सभी सुविधाएं तुरंत उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो उसे 6 महीने के लिए अस्थायी पंजीकरण दिया जाएगा। इस अवधि में सभी मानक पूरे करना अनिवार्य होगा, अन्यथा पंजीकरण रद्द किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन और फीस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास और 40 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी पीड़िता का पड़ोसी बताया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय की जज कनिका चावला ने यह सजा सुनाई। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाते हुए स्पष्ट किया कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। 📌 2019 में हुई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला HPU Exam 2026 : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में यूजी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 28 मार्च यानी आज से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध 130 से अधिक कॉलेजों के करीब 1.20 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। पेपर क्लैश की समस्या को देखते हुए विवि ने 16 पेपरों की तिथियों में बदलाव किया गया है, जिसमें प्रथम वर्ष के 4, द्वितीय वर्ष के 8 और तृतीय वर्ष के 4 पेपर शामिल हैं। एचपीयू की ओर से जारी HPU Exam 2026 की संशोधित डेटशीट के अनुसार बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 36 प्राथमिक स्कूल और बंद कर दिए हैं, जबकि तीन मिडल स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या नहीं है या बेहद कम है, उन्हें चलाना व्यावहारिक नहीं रह गया था। ऐसे में इन स्कूलों को बंद कर शिक्षकों और अन्य संसाधनों को जरूरतमंद स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार के इस फैसले के तहत पिछले…