Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) और उससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारी परिषद (EC) की बैठक में फीस वृद्धि के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी गई। यह बदलाव आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होंगे। फीस वृद्धि के मुख्य बिंदु विश्वविद्यालय प्रशासन ने वित्तीय संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए निम्नलिखित बदलावों को मंजूरी दी है: कोर्स फीस: यूजी (UG) और पीजी (PG) के सभी पाठ्यक्रमों की फीस में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली/शिमला  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने करीब डेढ़ साल बाद हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान किया है। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार देर रात अधिसूचना जारी की गई। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस बार कार्यकारिणी में कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलने की संभावना है। अधिसूचना के मुताबिक, नई राज्य कार्यकारिणी में 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, कार्यकारी समिति, राजनीतिक मामलों की समिति और अनुशासनात्मक समिति का भी गठन कर दिया…

Read More

♈ मेष (Aries) आज सुबह घर-परिवार और निजी जीवन पर ध्यान रहेगा, लेकिन दोपहर बाद रोमांस, क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा। आपका आकर्षण लोगों को प्रभावित करेगा और आप किसी भी महफिल की जान बन सकते हैं। करियर में आपको लीडरशिप रोल या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से पैसिव इनकम या अतिरिक्त कमाई के रास्ते खुल सकते हैं। प्रेम जीवन में उत्साह और नएपन का अनुभव होगा।शुभ रंग: क्रिमसन रेड | शुभ अंक: 1 ♉ वृषभ (Taurus) आज करियर में तेजी देखने को मिलेगी और नए अवसर आपके सामने आएंगे। ऑफिस में आपकी मेहनत और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नाहन/ पांवटा साहिब जिला सिरमौर की नगर परिषद नाहन और पांवटा साहिब में शनिवार को आगामी चुनावों के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया ड्रॉ ऑफ लॉट्स के माध्यम से पूरी कर ली है।  एसडीएम नाहन राजीव और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड नंबर 3 (शांति संगम), 4 (शमशेर गंज), 5 (अमरपुर), 11 (जगन्नाथ मंदिर) और 13 (वाल्मीकि बस्ती) शामिल हैं। वहीं अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड नंबर 9 (मियां मंदिर) आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 8 (रानीताल)…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला में 29 मार्च 2026 को सभी 12 एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा राहत पैकेज के तहत लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर एसडीएम को स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान केवल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों और आपदा राहत पैकेज के तहत बनाए जा रहे मकानों का ही जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मौके की फोटो और विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजनी होगी, जिसके आधार पर…

Read More