Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Sunday, September 6
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Shimla : नगर निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में विधायक नहीं कर सकेंगे मतदान : हिमाचल हाईकोर्ट

    हिमाचल हाईकोर्ट ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में विधायकों के मतदान पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 5, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    हिमाचल हाईकोर्ट ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि पदेन सदस्य यानी स्थानीय विधायक इन चुनावों में मतदान नहीं कर सकेंगे। यह आदेश शहरी निकायों की स्वायत्तता और निर्वाचित पार्षदों के अधिकारों से जुड़े मामले में आया है।

    क्या कहा हाईकोर्ट ने?

    हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिए हैं कि नगर निकायों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव केवल निर्वाचित सदस्यों के बहुमत और इच्छा के आधार पर कराए जाएं। अदालत ने शहरी विकास विभाग की 13 जुलाई 2023 की अधिसूचना/स्पष्टीकरण पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस स्पष्टीकरण में कानून विभाग की राय के आधार पर विधायकों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में मतदान का अधिकार देने की बात कही गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि नियमों की व्याख्या करने का अधिकार राज्य चुनाव आयोग के पास है, राज्य सरकार के पास नहीं।

    विधायकों के अधिकार पूरी तरह खत्म नहीं

    अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि विधायकों के अन्य अधिकार समाप्त नहीं किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम की धारा 28, 30, 31 और 32 के तहत आयोजित सामान्य बैठकों और समितियों की बैठकों में विधायक भाग ले सकते हैं और अपनी भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में मतदान का अधिकार केवल निर्वाचित पार्षदों तक सीमित रहेगा। खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि नगर निकाय स्थानीय स्वशासन की संस्थाएं हैं। यदि विधायकों को इनके शीर्ष पदों के चुनाव में मतदान की अनुमति दी जाती है तो यह स्थानीय निकायों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप होगा और जनता द्वारा स्थानीय स्तर पर दिए गए जनादेश की भावना प्रभावित हो सकती है।

    याचिकाकर्ताओं ने क्या दलील दी?

    यह मामला वंदना कुमारी, संजय चौहान, नंदिनी सूद सहित कई निर्वाचित पार्षदों की याचिका पर अदालत पहुंचा। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सिर्फ चुने हुए पार्षदों का अधिकार है और विधायक या नामित सदस्य इस प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकते। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने दलील दी कि कई नगर निकायों में पार्षदों की संख्या बराबर या बेहद कम अंतर वाली होती है। ऐसे में विधायक का एक वोट चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

    राज्य सरकार का पक्ष, अगली सुनवाई कब?

    सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने तर्क दिया कि विधायक संबंधित शहरी निकायों का हिस्सा होते हैं, इसलिए उन्हें मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन हिमाचल हाईकोर्ट ने प्रथम दृष्टया इन तर्कों को स्वीकार नहीं किया और अधिसूचना पर रोक लगा दी। हिमाचल हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 17 जून को तय की है। इस अंतरिम आदेश को प्रदेश की राजनीति और शहरी निकायों के चुनावी समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस विवाद पर आगे की दिशा और अंतिम निर्णय तय हो सकता है।

    Himachal High Court : नगर निकायों में 7 जून से पहले दिलाई जाएगी शपथ, हाईकोर्ट में सरकार का जवाब

    #ARBtimes #HighCourt #HimachalHighCourt #HimachalNews #HimachalPolitics #himachalpradesh #IndiaNews #LocalBodyElection #MLAVoting #MunicipalElection #PoliticalNews #Shimla #ShimlaNews #ShimlaUpdates #हिमाचलहाईकोर्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleदैनिक राशिफल 05 जून 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Next Article Shimla : निजी अस्पतालों का भुगतान रोकने के फैसले पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

    September 6, 2026

    Shimla : रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34.31 ग्राम चिट्टे के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 6, 2026

    Himachal High Court का बड़ा फैसला: अनुबंध अवधि भी मानी जाएगी सेवा में, वरिष्ठता-पेंशन समेत मिलेंगे सभी लाभ

    September 6, 2026

    Shimla: शिक्षा मंत्री ने केंद्र के समक्ष उठाया कैन उर्वरक की उपलब्धता का मामला

    September 5, 2026

    HPU MA Education Admission 2026 : प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को तय होगी पात्रता

    September 4, 2026

    Shimla : HIMUDA CEO नियुक्ति रद्द: हाईकोर्ट ने नियुक्ति को बताया नियमों के खिलाफ

    September 4, 2026

    Shimla News : चौपाल में स्कूली बच्चों से भरी निजी गाड़ी खाई में गिरी, छात्रा की मौत; 7 बच्चे घायल

    September 4, 2026

    Teachers’ Day 2026 : हिमाचल के 26 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को होगा सम्मान

    September 4, 2026

    Krishna Janmashtami 2026: आज मध्यरात्रि 11:57 बजे से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

    September 4, 2026

    Shimla News : सहकार सदन का होगा कायाकल्प, 2.85 करोड़ से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

    September 3, 2026

    Shimla News: जनगणना-2027 का दूसरा चरण शुरू, 1697 गणनाकार घर-घर पहुंचेंगे; पूछे जाएंगे 40 सवाल

    September 3, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Shimla : निजी अस्पतालों का भुगतान रोकने के फैसले पर हिमाचल हाईकोर्ट की रोक, सरकार से जवाब तलब

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 8 1 8
    Users Today : 117
    Total Users : 121818
    Total views : 240090
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.