Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla : हिमाचल भाजपा ने 17 जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त; चेतन बरागटा को IT विभाग की कमान

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को मजबूत करने के लिए 17 संगठनात्मक जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। चेतन बरागटा को मिला सोशल मीडिया व IT विभाग का जिम्मा।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने के लिए प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा को सोशल मीडिया एवं आईटी (IT) विभाग का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है.

    दिग्गजों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, देखें मुख्य नियुक्तियां

    • चंबा: विधायक विपिन परमार (प्रभारी) और रमेश राणा (सह-प्रभारी).

    • कांगड़ा: विधायक विक्रम ठाकुर (प्रभारी) और संजीव शर्मा (सह-प्रभारी).

    • मंडी: पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज (प्रभारी) और भीम सेन (सह-प्रभारी).

    • महासू: राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार (प्रभारी) और आशुतोष वैद्य (सह-प्रभारी).

    • शिमला: सुमीत शर्मा (प्रभारी) और अजय ठाकुर (सह-प्रभारी).

    👉 यह भी पढ़ें : Shimla : भाजपा ने चार्जशीट और जन आंदोलन समिति का किया गठन; जयराम, अनुराग समेत दिग्गज संभालेंगे मोर्चा

    इसके अलावा नूरपुर में सुरेश चंदेल, देहरा में राजेश ठाकुर, पालमपुर में विनोद ठाकुर, लाहौल-स्पीति में नितिन कुमार, कुल्लू में बिहारी लाल शर्मा, सुंदरनगर में तिलकराज शर्मा, हमीरपुर में अमित ठाकुर, ऊना में शिशु भाई धर्मी, बिलासपुर में रश्मिधर सूद, सोलन में राजपाल सिंह, सिरमौर में डॉ. संजय ठाकुर और किन्नौर में अजय राणा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लक्ष्य : बिंदल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगी. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नेता पूरी निष्ठा के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी सांगठनिक व जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


    📄 PDF देखें / डाउनलोड करें

     

    #ARBtimes #BJPAppointments #HimachalBJP #HimachalPolitics #himachalpradesh #ITCellBJP #RajeevBindal #ShimlaNews #SureshBhardwaj #VipinParmar
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleHimachal : हमीरपुर में बेटे का खौफनाक कदम: शराब के नशे में 65 वर्षीय पिता को मुक्कों से पीट-पीटकर मार डाला
    Next Article ननखड़ी एचआरटीसी बस हादसा : सरकार के बेहतर स्वास्थ्य दावों की खुली पोल, खनेरी अस्पताल की लापरवाही से तड़पे घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla: थाना संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन

    August 30, 2026

    Shimla: सेवानिवृत्त सैनिक करेंगे स्कूली छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक

    August 29, 2026

    Shimla: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर डीसी की सख्ती, बैठक से कई निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य रहे नदारद

    August 29, 2026

    Shimla: हिमकेयर योजना के तहत सरकारी अस्पतालों को वास्तविक खर्च के आधार पर भुगतान

    August 28, 2026

    IGMC शिमला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 2 मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कोविड वार्ड को बनाया आइसोलेशन वार्ड

    August 28, 2026

    Shimla : VC नियुक्ति पर हिमाचल सरकार को बड़ा झटका, कृषि और नौणी विवि के संशोधन अधिनियम-नियम रद्द

    August 28, 2026

    Shimla: सेब सीजन में रसोई गैस की कमी से लोगों को न हो परेशानी, अधिकारियों को सख्त निर्देश

    August 27, 2026

    Rohru: पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद, क्षेत्र में शोक की लहर

    August 26, 2026

    Shimla:अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    August 26, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    HPU Shimla : अधूरी स्नातक (UG) डिग्री पूरा करने का विशेष मौका, 15 सितंबर तक करें आवेदन

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 1 2 1 6
    Users Today : 0
    Total Users : 121216
    Total views : 238854
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.