एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के एक मेडिकल स्टोर में शनिवार दोपहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने शहर को दहला दिया। पीजीआई अस्पताल के पास स्थित इस मेडिकल स्टोर में ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों ने कैशियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू निवासी जानकी दास (45) की मौत हो गई। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। पहचान छिपाने के लिए हमलावरों ने पहने थे मास्क पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे तीन आरोपी बाइक पर मेडिकल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक निजी स्कूल की संचालिका मनीषा (मूल निवासी, हरियाणा) की दो नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के मुख्य गेट के बाहर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से महिला पर 2 से 3 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक पुलिस जांच में इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश, निजी दुश्मनी या संपत्ति विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हाई-प्रोफाइल हत्याकांड शनिवार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक बेहद संवेदनशील मामले में अदालत ने ऐतिहासिक और कड़ा फैसला सुनाया है। शिमला के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) ने अपनी ही सात साल की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाले मामा को दोषी करार देते हुए 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही पीड़िता को चार लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा देने के भी आदेश जारी किए हैं। क्या है पूरा मामला? अभियोजन पक्ष की ओर से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | नई दिल्ली देश में ईंधन की जमाखोरी, कालाबाजारी और अचानक बढ़ी असामान्य बिक्री को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार, अब आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इसके साथ ही, फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स के रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह नया नियम तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। सरकार के नए नियमों के मुताबिक, अब औद्योगिक, कॉमर्शियल और संस्थागत ग्राहक अपनी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पिता, बेटी और बेटे की मौत हो गई। हादसा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास के पास हुआ, जहां एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सीधे पार्वती नदी के किनारे जा अटका। इस दर्दनाक दुर्घटना में पंजाब के जालंधर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पिता, बेटे और बेटी) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप…