Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
क्राइम

चंडीगढ़ में रोहड़ू के व्यक्ति का सरेआम कत्ल, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित मेडिकल स्टोर में ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने रोहड़ू निवासी जानकी दास की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। CCTV में कैद हुई वारदात के बाद पुलिस रंगदारी और गैंगवार एंगल से जांच में जुटी है।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ 

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ के सेक्टर-11 के एक मेडिकल स्टोर में शनिवार दोपहर हुई अंधाधुंध फायरिंग ने शहर को दहला दिया। पीजीआई अस्पताल के पास स्थित इस मेडिकल स्टोर में ग्राहक बनकर आए तीन बदमाशों ने कैशियर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इस हमले में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू निवासी जानकी दास (45) की मौत हो गई। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।

पहचान छिपाने के लिए हमलावरों ने पहने थे मास्क

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे तीन आरोपी बाइक पर मेडिकल स्टोर पहुंचे। इनमें से दो आरोपी चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी पहनकर दुकान के अंदर दाखिल हुए, जबकि तीसरा बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दोनों आरोपी करीब 21 सेकेंड तक सामान्य ग्राहकों की तरह काउंटर के पास खड़े रहे। इसके बाद उन्होंने काउंटर की आड़ में अपने ऑटोमैटिक हथियार लोड किए और कैशियर जानकी दास पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

एक से दो सेकेंड में दागीं 13 गोलियां

फुटेज के अनुसार, हमलावरों ने महज एक से दो सेकेंड के भीतर करीब 13 राउंड फायरिंग की। दोनों आरोपियों के पास हथियार थे, लेकिन गोली एक आरोपी ने चलाई। गोली लगने से जानकी दास गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान दुकान के बाहर मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने भागते समय दो हवाई फायर भी किए, जिससे लोग पीछे हट गए।

👉 यह भी पढ़ें : Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

रंगदारी और गैंगवार एंगल से जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले भी कथित तौर पर रंगदारी की धमकियां मिल चुकी थीं और उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई थी। ऐसे में जांच एजेंसियां रंगदारी, गैंगवार और पुरानी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और जिला पुलिस की विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उनकी पहचान की जा रही है।

 

#ARBtimes #ChandigarhCrime #ChandigarhFiring #ChandigarhMurderNews #CrimeNews #HimachalNews #MedicalStoreFiring #PGIChandigarh #RohruNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleShimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या
Next Article Daily Horoscope : आज का राशिफल 14 जून 2026: जानिए अपनी राशि का भाग्य, शुभ अंक और उपाय
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla Sanjauli Murder: हरियाणा की रहने वाली स्कूल संचालिका की शिमला में गोली मारकर हत्या

June 14, 2026

Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल

June 13, 2026

Jaspal Rana Death News : मशहूर निशानेबाजी कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

June 12, 2026

Kangra : पंजाब नंबर की कार से 264.6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन राज्यों में नशा फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 12, 2026

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा, तीन महीने में 89 रुपये बढ़े दाम

June 7, 2026

India-China: भारत-चीन सीमा व्यापार को गति देने की तैयारी, पूह में आयोजित हुई अहम बैठक

June 4, 2026

Chamba News : पंचायत चुनाव की रंजिश में दो घरों को आग लगाई, 11 लोगों पर मामला दर्ज

June 4, 2026

Crime: ननखड़ी से छात्रा लापता, ज्यूरी में सतलुज नदी से मिला अज्ञात शव

June 3, 2026

Shimla Drug Bust: पंजाब के सप्लायर समेत 3 गिरफ्तार, 196 ग्राम चिट्टा और 47 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 5 9
Users Today : 28
Total Users : 111859
Total views : 223316
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.