एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पशु चिकित्सालय ज्यूरी के अधीन रामपुर उपमंडल के 15 पदों और कुमारसैन उपमंडल के 4 पदों के लिए पशु मित्रों के चयन हेतु शारीरिक परीक्षा 11 व 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशु मित्र नीति-2025 के संशोधित प्रावधानों के तहत चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पशुपालन, पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि शारीरिक परीक्षा राजकीय महाविद्यालय…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के सराहन स्थित आईटीबीपी बोंडा परिसर में रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी, रामपुर द्वारा बुधवार को 60वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में आईटीबीपी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 43 यूनिट रक्त खनेरी अस्पताल के लिए एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन आईटीबीपी सराहन के सेनानी श्रीपाल, कृते सेनानी देसराज चौहान और सहायक सेनानी डॉ. नेहा राघव की देखरेख में किया गया। खनेरी अस्पताल से आई चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। खनेरी अस्पताल में प्रतिदिन औसतन चार यूनिट रक्त की आवश्यकता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के वार्ड नंबर चार स्थित महावीर मोहल्ला के प्राचीन महावीर मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। मंदिर कमेटी द्वारा इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बुशहर की सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। इसी दिन संकट मोचन महावीर मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। साथ ही रामलीला क्लब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को देशभर में चार श्रम संहिताओं के विरोध में ‘काला दिवस’ मनाया गया। इसी क्रम में सीटू से संबंधित यूनियनों ने निरथ, बिथल, बायल, झाकड़ी और रामपुर सहित कई क्षेत्रों में प्रदर्शन किए। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने काली पट्टियां पहनकर सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, महासचिव अमित, किसान नेता देवकीनंद, रंजीत ठाकुर, छात्र नेता राहुल विद्यार्थी, मिलाफ, लुहरी हाइड्रो से राजपाल, अजय शर्मा, मंजीत,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला HRTC Financial Crisis पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने साफ कहा कि निगम को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए सरकार को सख्त और व्यावहारिक फैसले लेने होंगे। अदालत ने संकेत दिया कि मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधाएं निगम पर भारी बोझ बन चुकी हैं। कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह उन 28 श्रेणियों की विस्तृत सूची पेश करे, जिन्हें वर्तमान में यह सुविधा दी जा रही है। साथ ही, इन श्रेणियों की समीक्षा कर आवश्यक कटौती करने पर जोर दिया गया है।…