Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
कुल्लू

कुल्लू में बड़ा हादसा: पार्वती नदी के किनारे गिरा पर्यटक वाहन, पिता, बेटी और बेटे की मौत

हिमाचल के कुल्लू में मणिकर्ण मार्ग पर दर्दनाक हादसा। 200 मीटर गहरी खाई में पर्यटक वाहन गिरने से जालंधर के पिता, बेटी और बेटे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पिता, बेटी और बेटे की मौत हो गई। हादसा भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास के पास हुआ, जहां एक पर्यटक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सीधे पार्वती नदी के किनारे जा अटका। इस दर्दनाक दुर्घटना में पंजाब के जालंधर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पिता, बेटे और बेटी) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, जालंधर का यह परिवार धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण साहिब के दर्शन करने आया था। शुक्रवार दोपहर बाद जब वे मणिकर्ण से मनाली की तरफ जा रहे थे, तभी सरसाड़ी नामक स्थान पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। घटना की आवाज सुनते ही सड़क से गुजर रहे अन्य राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई। स्थानीय निवासियों ने भारी मशक्कत के साथ गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि तीन की मौत हो गई है। इनमें जालंधर निवासी परमिंदर दीवान (40), उनकी बेटी निधि (21)और बेटा आदित्य शामिल हैं। परमिंदर की बेटी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि बेटे की मौत नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई।

दो घायल अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में परमिंदर की पत्नी रितु दीवान और एक 6 वर्षीय बच्चा मानव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रितु दीवान का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है, जबकि बच्चे मानव कश्यप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

#ARBtimes #HimachalAccident #himachalpradesh #JalandharNews #Kullunews #KulluRoadAccident #Manikaran #ParvatiRiver #RoadSafety
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleShimla Summer Festival 2026 : जस्सी गिल और बब्बल राय की जुगलबंदी पर झूमा रिज मैदान
Next Article Diesel Petrol New Rules : देश में डीजल-पेट्रोल की नई गाइडलाइंस जारी, एक दिन में मिलेगा सिर्फ 200 लीटर डीजल
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Kullu: लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता, सेब सीजन से पहले सड़कें होंगी दुरुस्त: विक्रमादित्य सिंह

July 29, 2026

Kullu: PMGSY-4 में बंजार को 150 करोड़ की सौगात, 20 नई सड़कें होंगी विकसित: विक्रमादित्य सिंह

July 28, 2026

कुल्लू में पीलिया का प्रकोप: 36 मरीज भर्ती, वॉटर टैंकों की सफाई शुरू; जानिए लक्षण और बचाव के मुख्य उपाय

July 23, 2026

Kullu : सैंज में FD के नाम पर 2.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप; शाखा डाकपाल पर FIR दर्ज

July 23, 2026

Himachal : कुल्लू में 27 जुलाई को युवाओं का महासंग्राम! नशा मुक्त विकसित भारत प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पर करें रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Kullu: दूध उत्पादक संघ का सरकार को अल्टीमेटम, 24 जुलाई को दत्तनगर में होगा प्रदर्शन

July 17, 2026

Kullu : लावारिस पशु से टकराकर घर के आंगन में गिरी बाइक; PGI ले जाते समय दो दोस्तों की मौत

July 16, 2026

Kullu : बुजुर्ग से ₹11.60 लाख की ठगी: आयुर्वेदिक दवा और इलाज के बहाने पंजाब के शातिर ने लगाई चपत

July 15, 2026

Kullu: गड्ढों में तब्दील कंडा-कतमोर सड़क, सैकड़ों ग्रामीण परेशान; 25 जुलाई तक सुधार नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 14, 2026

Kullu News : भूस्खलन के खतरे से सहमे ग्रामीण, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन; स्थायी समाधान की उठाई मांग

July 7, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026

Kullu: चमन शर्मा बने युवक मंडल के रोपा के अध्यक्ष, अगस्त में होगी ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता

June 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 6 5 6 2
Users Today : 2
Total Users : 116562
Total views : 231554
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.