Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Tuesday, September 22
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    सोलन

    Drug Alert : हिमाचल में बनी 43 दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल, CDSCO रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

    Drug Alert : CDSCO की मई 2026 रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश में निर्मित 43 दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। सोलन, सिरमौर और ऊना की कई दवा कंपनियां जांच के घेरे में हैं। सरकार ने संबंधित बैच बाजार से वापस मंगाने और कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 23, 20261 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन 

    हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की मई 2026 की ड्रग अलर्ट रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बनी 43 दवाओं के नमूने गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं। देशभर में कुल 157 दवाओं के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए बैचों को बाजार से वापस मंगाया जाएगा। साथ ही संबंधित कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    सोलन, सिरमौर और ऊना की कंपनियां जांच के दायरे में

    रिपोर्ट के मुताबिक, गुणवत्ता जांच में फेल हुई दवाओं का उत्पादन करने वाली कंपनियों में सोलन जिले की 30, सिरमौर की 11 और ऊना की दो कंपनियां शामिल हैं। राज्य दवा नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रभावित बैचों को बाजार से वापस मंगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, कालाअंब स्थित केसपिन कंपनी द्वारा निर्मित विटामिन-ई दवा के लगातार तीन नमूने गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं। बद्दी और कालाअंब स्थित कई अन्य दवा कंपनियों की दवाएं भी निर्धारित मानकों पर खरी नहीं उतर सकीं।

    ये प्रमुख दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल

    • मार्क लैब (बद्दी) की किडनी रोग संबंधी दवा
    • अल्ट्रा ड्रग की बुखार की दवा
    • जेएमएम फॉर्म्युलेशन की संक्रमणरोधी दवा
    • मर्टिन एंड ब्राउन की एसिडिटी की दवा
    • विंग्स कंपनी की कोलेस्ट्रॉल की दवा
    • स्पेन फॉर्म्युलेशन की मिर्गी की दवा
    • लीफोर्ड हेल्थकेयर की कब्ज की दवा
    • क्रेस्ट लाइफ साइंस की सूखी खांसी की दवा
    • सेपनिक्स लाइफ साइंस की जोड़ों के दर्द की दवा
    • एनडीबी कंपनी की एलर्जी की दवा
    • एस्पो फार्मा की खांसी की दवा
    • मार्ग लैब की आयरन की कमी संबंधी दवा

    कैंसर, मधुमेह और अस्थमा की दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतरीं

    रिपोर्ट में विंग्स बायोटेक की कैंसर संबंधी दवा, वोजमेड फार्मा की मधुमेह की दवा, एक्सनोन की अस्थमा की दवा, मोयोसा फार्मा की मसूड़ों की बीमारी की दवा, स्विस गार्नियर की ब्लड शुगर की दवा और आईबीएन हर्बल की बुखार की दवा के नमूनों के भी गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पलेना रेमिडीज की एलर्जी की दवा, ओरोपिन कंपनी की बैक्टीरियल संक्रमण की दवा, निक्सी लेबोरेटरी की विटामिन-ई दवा, हिल्लर लैब की बुखार की दवा और मार्क लेबोरेटरी की उल्टी रोकने वाली दवा के नमूने भी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे।

     

    #ARBtimes #Baddi #CDSCO #DrugAlert #HimachalNews #himachalpradesh #MedicineQuality #PharmaIndustry #Sirmaur #Solan #Una
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal 23 June 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें शुभ रंग और उपाय
    Next Article Himachal Crime News : सुंदरनगर में नशे में बेटे ने मां की डंडे से हत्या की, पिता गंभीर घायल
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Health: स्वास्थ्य विभाग ने 228 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की

    September 18, 2026

    Health: खनेरी अस्पताल में सात नए डॉक्टरों की तैनाती, रेडियोलॉजिस्ट और दो नेत्र रोग विशेषज्ञ भी शामिल

    September 14, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन क्षेत्र के 40 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन

    September 10, 2026

    Solan News : बिना लाइसेंस गोदाम में मिली 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

    September 10, 2026

    Solan News: नालागढ़ में बुजुर्ग दंपती को 2 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, 72.10 लाख रुपये ठगे

    September 9, 2026

    Solan News: जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में 9वीं और 11वीं में दाखिले का मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन

    September 8, 2026

    Solan : डगशाई पब्लिक स्कूल में छात्र से रैगिंग और मारपीट का आरोप, 5 सीनियर छात्रों पर केस

    September 8, 2026

    Solan Crime: चौक बाजार में खूनी झड़प, चाकू लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

    September 5, 2026

    Shimla : स्वाइन फ्लू के बीच स्क्रब टायफस का बढ़ा खतरा, हिमाचल में 24 पॉजिटिव; एडवाइजरी जारी

    September 3, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Solan : एक लाख की रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार, लैंड वैल्यू प्रमाणपत्र बनाने के एवज में मांगी थी रकम

    September 1, 2026
    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Pingback: Drug Alert : हिमाचल की 83 दवाओं सहित देश भर में 239 के सैंपल फेल, BBN फार्मा हब पर उठे सवाल

    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 8 1 5
    Users Today : 77
    Total Users : 123815
    Total views : 243562
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.