शिमला। हिमाचल प्रदेश में जमीन से जुड़े मामलों में आम जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को अधिक सुगम, पारदर्शी और तेज बनाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश में जमीन का इंतकाल महीने में दो से तीन बार किया जाएगा, जबकि पहले यह प्रक्रिया केवल एक बार ही होती थी। इस संबंध में सरकार ने राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को इंतकाल के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन होने के बावजूद कागजी रिकॉर्ड के…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष राशि (Aries) आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों ही उच्च स्तर पर रहेंगे। इस सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक और लाभकारी कार्यों में करें। आर्थिक मामलों में फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई महसूस करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर, सफेद उपाय: काली-सफेद गाय की सेवा करने से मानसिक शांति मिलेगी। ♉ वृष राशि (Taurus) आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए, विशेषकर थकान और कमजोरी महसूस हो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेले के समापन को 27 दिन बीत जाने के बावजूद पाट बंगला मैदान और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर लगी दुकानें अभी तक नहीं हटाई गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए लवी मेला सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार दोपहर बाद सख्त आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी दुकानदार 15 दिसंबर तक हर हाल में दुकानें खाली कर दें। इसके लिए मैदान में मौजूद व्यापारियों को औपचारिक रूप से नोटिस भी दे दिया गया है। हर वर्ष VIP कार्यक्रमों के चलते 11 से 14 नवंबर तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश जनजातीय सलाहकार परिषद् की 50वीं बैठक आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों के व्यापक विकास, रोजगार सृजन, संपर्क सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सौर ऊर्जा और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जनजातीय इलाकों में युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विशेष परिवहन प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत बस और ट्रैवलर गाड़ियों की खरीद पर पात्र युवाओं को 40 प्रतिशत तक सब्सिडी और चार माह की सड़क कर में छूट दी जाएगी।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के पुलिस थाना कुमारसैन के तहत तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मुख्य आरक्षी पियूष राज, अन्वेषण अधिकारी डिटेक्शन सेल उपमंडल रामपुर के नेतृत्व में लूहरी–सुन्नी संपर्क मार्ग पर झूझन के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने 6.33 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। कार में सवार महेन्द्र सिंह पुत्र सोहन सिंह (39), दिवान सिंह पुत्र मनसा राम (41), निवासी झियारा तथा महेन्द्र सिंह पुत्र हरनंद (42), निवासी डीम, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू से नशीला पदार्थ कब्जे में लिया गया। तीनों आरोपियों के…