एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर किंगल के समीप शनिवार को एक ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार सभी 18 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन तथा स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पांच गंभीर रूप से घायलों को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी रेफर किया गया। खनेरी लाए गए घायलों में थन बहादुर, अश्मिता, निर्मल, सुशीला और…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता देने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार उस धन का सही उपयोग करने में पूरी तरह विफल रही है। शिमला के मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय के शिलान्यास के बाद पीटरहॉफ में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को दी गई सहायता का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। नड्डा ने कहा कि केंद्र ने आपदा राहत के लिए हिमाचल को 3,789 करोड़ रुपये, स्मार्ट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाओं और भवन सुरक्षा को देखते हुए भवन निर्माण नियमों को और सख्त कर दिया है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में तीन मंजिला से अधिक भवन निर्माण के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। वहीं, ढाई मंजिला भवन के निर्माण के लिए स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी प्रमाण पत्र लेना भी जरूरी होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी भवन को वैध नहीं माना जाएगा। टीसीपी रूल्स में संशोधन सरकार ने यह बदलाव हिमाचल प्रदेश टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (एचपीटीसीपी) रूल्स-21 में किया है। इससे पहले यह…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें 12 दिसंबर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद परिसर में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रतिष्ठित ‘यूथ एंड आइकॉन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक राजनीति और हिमाचल प्रदेश में आपदा के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। संस्था के अनुसार विक्रमादित्य सिंह ने प्रभावी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के युवा वर्ग के बीच एक प्रेरणास्रोत नेता के रूप में पहचान बनाई है। इसी आधार पर उन्हें ‘यूथ आइकॉन…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी गंवा दी। शातिर साइबर अपराधियों ने फर्जी कंपनी और आकर्षक निवेश प्रस्ताव का झांसा देकर उससे करीब 36 लाख रुपये ऐंठ लिए।पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को कुछ दिन पहले एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ‘इंडनीव प्रो’ ट्रेडिंग एप कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कम समय में ज्यादा रिटर्न का भरोसा दिलाया। मुनाफे के लालच में आकर पीड़ित ने उनके कहने पर संबंधित एप डाउनलोड किया और ट्रेडिंग शुरू करने के लिए पहले 15…