एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला शिमला के जुब्बल उपमंडल में बिजली लाइन की दुरुस्ती के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय हिमांशु चौहान निवासी परौंठी, जुब्बल के रूप में हुई है, जो बिजली बोर्ड में आउटसोर्स स्टाफ के तौर पर सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, वीरवार शाम आईटीआई गेट के पास वह नियमित लाइन सुधार कार्य में जुटा हुआ था। काम पूरा होते ही जैसे ही बिजली आपूर्ति पुनः चालू की गई, हिमांशु अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दम्पति और एक युवती सहित कुल 9 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई ढली में उस समय हुई जब पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि एक निजी होटल में चिट्टे की सप्लाई की जा रही है। पुलिस टीम ने ढली बाईपास स्थित होटल के कमरे नंबर 201 में दबिश देकर 12.960 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की और पांच लोगों—साहिल (27) निवासी सेक्टर-38 चंडीगढ़, शुभम चौधरी (25) निवासी समालखा पानीपत, अंकिता नेगी (26) निवासी बसताधार ननखड़ी, लालित चौहान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने जिले की चिन्हित संवेदनशील पंचायतों में चिट्टा/ड्रग्स के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा और जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जरड़ में आयोजित दो कार्यक्रमों में किया गया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 के महीने में जिला की 28 ग्राम पंचायतों और नगरपालिकाओं में विशेष अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों तथा निवारण उपायों के बारे में जागरूक करेंगे। यह पहल 2 दिसंबर 2025 को तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के दुर्गम 15/20 क्षेत्र के सरपारा में पिछले छह महीनों से बस सेवाएं पूरी तरह ठप्प पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने वीरवार को क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार व विभागों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार और उसके प्रतिनिधि जहां तीन साल की नाकामी का जश्न मनाने में व्यस्त हैं, वहीं ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिनाइयां झेल रहे हैं। नेगी ने आरोप लगाया कि प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर के लिए उहल नदी से संचालित महत्वपूर्ण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप क्षतिग्रस्त मुख्य पाइपलाइन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में स्थायी समाधान अपनाते हुए शहर की पेयजल आपूर्ति बिना रुकावट जारी रखी जाए। उन्होंने बताया कि हाल की भारी बारिश और जल–त्रासदी के दौरान पहाड़ दरकने से लगभग 28 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन मार्ग में कई स्थानों पर बार-बार नुकसान हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की विशेषज्ञ टीम से विस्तृत…