एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल ठियोग की क्यार पंचायत के नमाणा गांव में शनिवार को भीषण आग लगने से लकड़ी के पांच मकान जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में एक गाय जिंदा जल गई, जबकि पांच परिवारों के 24 सदस्य बेघर हो गए। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे गांव के एक घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने आसपास के चार अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान एक सिलिंडर…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के विकास, कर्मचारियों के हित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं और संशोधनों को मंजूरी दी गई। 1000 डीजल/पेट्रोल टैक्सियाँ बनेंगी इलेक्ट्रिक, मिलेगी 40% सब्सिडी कैबिनेट ने परिवहन विभाग को अनुमति दी कि वह राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत 1000 मौजूदा डीजल/पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सियों में परिवर्तित करे। सरकार इस पर 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी। कर्मचारियों और शिक्षकों का बढ़ा मानदेय SPOs (विशेष पुलिस अधिकारी) का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर आर्य पब्लिक स्कूल, खनेरी द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने भारत की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। भ्रमण दल ने अयोध्या, वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर, सोमनाथ तथा अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों का अवलोकन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उन वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना है, जिनके बारे में वे केवल पुस्तकों में पढ़ते हैं।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के दौरान सभी पुलिस अधिकारी जिला के सभी शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि पुलिस अधिकारी बच्चों को संबोधित करते समय वर्दी में रहेंगे। बिना वर्दी के बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस का फील्ड स्टाफ समय मिलने पर नजदीकी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बच्चों को नशे के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 (पुरुष वर्ग) का शानदार शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय रामपुर, रिकांगपिओ, निरमंड, आनी, सीमा रोहड़ू, नेरवा, सरस्वती नगर सावड़ा और डी.ए.वी. कोटखाई की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 25 से 28 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. टी. डी. वर्मा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा के साथ खेल में भाग लेने का आह्वान किया। दिन का पहला…