Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr/Kinnaur: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: किन्नौर, रामपुर व आनी में विभिन्न मामलों का होगा निपटारा
    • Kinnaur: किन्नौर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा: जिला उद्योग केन्द्र की कार्यशाला में 75 महिलाओं ने लिया भाग
    • Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश
    • Rampur Bushahr: एसडीएम कार्यालय के पास प्रस्तावित पार्किंग को लेकर स्थल निरीक्षण, यातायात सुधार पर जोर
    • Himachal Cabinet: 1000 पुलिस कांस्टेबल और 500 सहायक वन रक्षक पदों पर भर्ती को मंजूरी
    • Jubbal Chitta Case : SBI लोन मैनेजर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का खुलासा
    • HPRCA Teacher Recruitment 2026 : हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 894 शिक्षकों की भर्ती, 22 अप्रैल से आवेदन
    • Himachal Government Action : यौन उत्पीड़न मामलों में 3 सहायक प्रोफेसर बर्खास्त, भविष्य की सरकारी नौकरी पर भी रोक
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य सिंह ने बताया: केंद्र से 4500 करोड़ की वित्तीय सहायता, नवंबर में 1500 किमी सड़कों का निर्माण

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 26, 2025Updated:November 15, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह पाहल पंचायत के तहत करोड़ों के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले ढाई सालों में केंद्र सरकार से दोनों विभागों को 4500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर संभव सहयोग कर रही है। मंत्री ने बताया कि नवंबर माह में 1500 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाने की मंजूरी मिलने जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की सैकड़ों सड़कों का निर्माण होगा और प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

    पाहल पंचायत में विकास कार्य

    पाहल पंचायत में पिछले ढाई सालों में 22 लाख रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। बमौत लिंक मार्ग और चेवला-टबोग सड़क के लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जाएगा। विधायक निधि से पंचायत को 5 लाख रुपए और स्कूल में रसोईघर निर्माण व शौचालय मरम्मत के लिए 1.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। स्कूली छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 11 हजार रुपए की घोषणा भी की गई।

    प्रदेश लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सम्मानित करती महिलाएं

    दो सड़कों का शिलान्यास और परीक्षा केंद्र का लोकार्पण

    कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पाहल पंचायत में:

    • नेहवट घैणी-देवीदार सड़क (13 करोड़ रुपए)

    • नयासेर खड्ड पर पुल निर्माण

    • पाहल-बैला घाट-कोटला सम्पर्क मार्ग (1.2 करोड़ रुपए)

    का शिलान्यास किया। इसके अलावा, राजकीय उच्च विद्यालय बमोत में परीक्षा केंद्र का लोकार्पण भी किया।

    कायना स्कूल में साइंस लेब का लोकार्पण

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायना में समग्र शिक्षा अभियान के तहत 22 लाख रुपए की लागत से साइंस लेब का उद्घाटन किया गया। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी की लैब शामिल हैं। मंत्री ने मिडिल स्कूल के तीन कमरों के निर्माण के लिए 3.5 लाख रुपए देने और बहुउद्देशीय भवन निर्माण की दिशा में प्राथमिकता देने की घोषणा की। स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 21 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

    शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार

    विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के 100 स्कूलों में CBSE बोर्ड लागू किया जा रहा है और स्कूलों का युक्तिकरण किया जा रहा है। लैब स्थापित होने से बच्चों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा क्षेत्र में सुधार होगा।

    पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का योगदान

    मंत्री ने कहा कि फाइन आर्ट्स कॉलेज का निर्माण और इसकी देशभर में पहचान बनना पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के योगदान से संभव हुआ।

    कार्यक्रम में मौजूद लोग

    पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पार्षद मोनिका भारद्वाज, स्थानीय पंचायत प्रधान जनोल जीत सिंह ठाकुर, उप प्रधान रोशन लाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कायना प्रधानाचार्य विद्या बांशटू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन सरोज शर्मा और विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

    #CentralFinancialAid #HimachalPradeshRoadDevelopment #PahalPanchayat #PublicWorksMinister #SchoolEducationReform #ScienceLabInauguration #ShimlaRural #VikramadityaSingh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

    April 17, 2026

    HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

    April 1, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 4 2 2 3
    Users Today : 148
    Total Users : 104223
    Total views : 210145
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.