♈ मेष राशि (Mesh ) आज आपको अपने क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखने की सख्त आवश्यकता है, क्योंकि किसी भी प्रकार का विवाद आपकी सेहत और मानसिक शांति को बिगाड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है; बिना किसी बाहरी मदद के भी आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर उदारता दिखाएं, लेकिन सावधान रहें कि कोई इसका गलत फायदा न उठाए। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। कार्यक्षेत्र में छोटी बाधाओं के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: काला और नीला उपाय: लाल वस्त्र में दो…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। उपायुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके तहत अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे को नियमित रूप से गैस उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की गैस, पेट्रोल या डीजल की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के एक दल ने शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप से मुलाकात की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पारंपरिक शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने भी उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से 12 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों का दल 17 मार्च से 22 मार्च 2026 तक शिमला के विंटर स्टडी टूर पर है। इस दौरान अधिकारी भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर आर्यावर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी, रामपुर द्वारा उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से वीरवार को एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि यशपाल शर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वरोजगार और उद्यमिता विकास के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, एनआईसी के रिसोर्स पर्सन पुनीत जामता ने एमएसएमई प्रमोशन, आरएएमपी (RAMP) कार्यक्रम तथा अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर परिषद रामपुर बुशहर के वार्ड संख्या 01 से 09 तक की अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया है। नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम सूची में शामिल नहीं है, या जो अपने नाम में संशोधन करवाना चाहते हैं अथवा किसी नाम को हटाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रपत्र संख्या 4, 5 और 6 के माध्यम से 28 मार्च 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी दावे…