एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने जानकारी दी कि यह भर्ती प्रक्रिया कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी, जो 30 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 31 अक्तूबर को उप-रोजगार कार्यालय श्री नैना देवी जी में आयोजित होगी। इंटरव्यू प्रातः 11 बजे से शुरू होगा और इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक तथा पहचान से संबंधित दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता और पात्रता इन पदों के लिए आवेदन…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत ढाडी में आयोजित “विकेश पनाटू मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता ” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नवयुवक मण्डल को आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। सरकार खेलों को लेकर गंभीर शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वर्तमान में राज्यभर में 9 खेल छात्रावास संचालित हैं, जिनमें प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विशेष रूप से ठाकुर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के सेग्रिगेशन प्वाइंट पर दिवाली की रात भीषण आग लग गई, जिससे करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। इस हादसे में कचरा प्रबंधन से जुड़े अहम उपकरण, जिनमें कम्पोस्टर और कटिंग मशीनें शामिल थीं, पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी और अन्य कर्मचारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए देर रात तक आग पर काबू पा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला दिवाली की रात्रि शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना विक्ट्री टनल के समीप हुई, जब एक तेज रफ्तार टैक्सी ने फुटपाथ से लगी रेलिंग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग और एक लोहे का साइनबोर्ड टूटकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर जा गिरा। घायलों में चार मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 4 महीने से लेकर 8 साल तक है। सभी घायल राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से ताल्लुक रखते हैं और शिमला में गुब्बारे आदि बेचने का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के उपमंडल सांगला की सापनी पंचायत के बटूरी गांव में शनिवार रात भीषण अग्निकांड हुआ, जिसमें लकड़ी के बने दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। विद्या लाल और विजेंद्र सिंह के इन घरों में आग लगने से सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, समय रहते परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और गोशालाओं से मवेशियों को भी निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। गांव में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे, इसलिए ग्रामीणों ने पेयजल नलों से पानी लाकर आग…