Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिले में आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रक को जांच के लिए रोका, जो सीमेंट ले जा रहा था। यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 के तहत की गई। जांच के दौरान ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच में ट्रक से 260 बैग सीमेंट बरामद हुए, जिनके बिल और बिल्टी उपलब्ध थे। लेकिन आगे की छानबीन में ट्रक पर लगी तिरपाल हटाने पर वाहन के भीतर एक आयताकार गुप्त केबिन पाया गया। इस केबिन में 146 पेटियाँ ओल्ड मोंक रम छुपाई गई थीं। बरामद अवैध शराब को तुरंत हिमाचल प्रदेश आबकारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू में आयोग का पहला कोर्ट सत्र आयोजित किया गया, जिसमें तीन जिलों के मामलों की सुनवाई की गई। इससे पहले इसी प्रकार की सुनवाई शिमला में आयोजित की जा चुकी है। इस सत्र में लाहौल-स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के 27 मामले सूचीबद्ध किए गए, जिनमें से 18 मामले सुनवाई हेतु प्रस्तुत किए गए। इन मामलों में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, संपत्ति में हिस्सेदारी और पारिवारिक देखभाल से संबंधित मुद्दे शामिल थे। अध्यक्ष विद्या ठाकुर ने बताया कि तीन मामलों में पक्षकारों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू के विधायक और अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष कुल्लू दशहरा में रोजगार मेले के आयोजन के साथ एक नया आयाम जुड़ा है। इस मेले ने न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार की संवेदनशील और समावेशी सोच को भी उजागर किया। रथ मैदान में श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस मेले के शुभारंभ के अवसर पर ठाकुर ने कहा कि यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों का परिणाम है, जो विकास के साथ-साथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर पत्र सूचना कार्यालय द्वारा आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी भवन, रिकांग पिओ में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर, डॉ. अमित कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपायुक्त डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि PIB केंद्र सरकार के सूचना प्रसार का नोडल संगठन है और यह केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय, जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत मीडिया कर्मियों को PIB की कार्यप्रणाली से अवगत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर निवासी आरुषि सूद ने कनाडा की प्रतिष्ठित मैकगिल यूनिवर्सिटी (मॉन्ट्रियल) से मास्टर्स इन फाइनेंस की डिग्री प्राप्त की। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। आरुषि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, रामपुर और डीपीएस झाकड़ी से पूरी की। वाणिज्य विषय में उन्होंने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के एक निजी संस्थान में एक वर्ष तक कार्य किया। गत वर्ष जून में, आरुषि को कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में वजीफे के साथ…

Read More