एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर निवासी आरुषि सूद ने कनाडा की प्रतिष्ठित मैकगिल यूनिवर्सिटी (मॉन्ट्रियल) से मास्टर्स इन फाइनेंस की डिग्री प्राप्त की। इस उपलब्धि पर उनके परिवार और शहरवासियों में खुशी का माहौल है। आरुषि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, रामपुर और डीपीएस झाकड़ी से पूरी की। वाणिज्य विषय में उन्होंने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की और दिल्ली के एक निजी संस्थान में एक वर्ष तक कार्य किया। गत वर्ष जून में, आरुषि को कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी में वजीफे के साथ…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को घोषणा की कि राज्य सरकार अगले माह से कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) प्रदान करेगी। यह भत्ता अक्टूबर माह के वेतन के साथ नवंबर में जारी किया जाएगा। साथ ही एक अप्रैल से सितंबर 2025 तक का एरियर दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में डाल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शिमला के पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की भलाई की चिंता है और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू कुल्लू जिला आबकारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बजौरा क्षेत्र में सड़क जांच अभियान चलाया। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही एक वाहन को बजौरा में रोका गया, जिसमें वी.आर.वी. संतरा ब्रांड की 25 पेटियाँ अवैध देसी शराब बरामद हुई। वाहन चालक वैध आबकारी पास या आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। इसलिए बरामद शराब मौके पर ही ज़ब्त की गई और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39 के तहत मामला दर्ज किया गया। इसी प्रकार, भुंतर-पारला क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई में चिकन शॉप के पास स्थित गुप्त कमरे से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल सेब उत्पादक संघ ननखड़ी ब्लॉक का पहला सम्मेलन ननखड़ी में आयोजित हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ किसान सभा राज्य महासचिव राकेश सिंघा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने बताया कि फसलों का उचित मूल्य न मिलने से खेती घाटे का सौदा बन चुकी है और कई किसान आत्महत्या जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गरीब किसानों को उजाड़ने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि सेब…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के शनेरी गांव में स्थित देवता साहब जाहरू नाग की कोठी रविवार देर रात भीषण आग की चपेट में आकर राख हो गई। चार मंजिला यह भव्य मंदिर करीब अढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से हाल ही में तैयार किया गया था और इसके उद्घाटन की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन कुछ ही घंटों में श्रद्धा और आस्था का यह प्रतीक स्थल राख में तब्दील हो गया। 🔸 घटना स्थल पर पहुंचे विधायक नंद लाल बुधवार को प्रदेश के सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक…