Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने सफलतापूर्वक अपना 57वां रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 32 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी नरेश शर्मा ने किया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर सोटो शिमला के माध्यम से 30 लोगों ने अंगदान की शपथ ली, जो समाज में अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। सोसायटी अंगदान के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।  नई पहल: रात्रि लंगर सेवा सोसायटी ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महात्मा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य में पंचायत चुनाव रद्द नहीं बल्कि स्थगित (Postpone) किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश आपदा की गंभीर स्थिति से जूझ रहा है, और इस समय प्राथमिकता राहत एवं पुनर्वास कार्यों को दी जा रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर प्रशासन पंचायत चुनावों में व्यस्त हो जाएगा, तो आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य बाधित होगा उन्होंने कहा कि हमारा पहला कर्तव्य प्रभावित परिवारों को बसाना है। जिनके घर टूट गए, पशु बह गए, या जमीनें क्षतिग्रस्त…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के पंद्रहबीस क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोग पिछले दो महीनों से गानवी खड्ड में आई भीषण आपदा के बाद राहत कार्यों के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने रामपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गानवी को जोड़ने वाली मात्र एक किलोमीटर सड़क दो विभागों लोक निर्माण विभाग और बिजली विभाग की खींचतान के चलते आज तक बहाल नहीं हो पाई है। नेगी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क को बिजली विभाग के अधीन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत जिला किन्नौर से चयनित 51 विद्यार्थी एवं 2 अध्यापक आज अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, हाटकोटी के लिए रवाना हुए। इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त किन्नौर डॉ. ओम प्रकाश यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण दल को रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन में दक्ष बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। यह पहल नेहरू युवा केंद्र संगठन के माध्यम से की गई है। योजना का उद्देश्य:युवा आपदा मित्र योजना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून के दौरान आई भीषण आपदा के कारण राज्य के आगामी पंचायत चुनावों अनिश्चितकाल के लिए टल सकते हैं। इस निर्णय की पुष्टि राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्तों (डीसी) द्वारा सिफारिशों भेजी हैं। उपायुक्तों ने स्पष्ट किया कि मानसून की तबाही इतनी व्यापक है कि वर्तमान में चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। ​आपदा के कारण व्यापक क्षति और प्रशासनिक व्यस्तता ​वर्ष 2025 की बरसात ने हिमाचल प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान किया है। अब तक प्राप्त अनुमानों के अनुसार, राज्य…

Read More