एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला आयोजन को लेकर पहली बैठक में विधायक नंद लाल ने मेला आयोजन को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले की समय सीमा तय की जाएगी, ताकि स्थानीय व्यापारियों को किसी तरह का नुकसान न हो। वहीं इस वर्ष प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सांस्कृतिक संध्याओं में केवल हिमाचली कलाकारों को ही प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपमंडलाधिाकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बीते वर्ष मेले आयोजन से हुई आय के साथ साथ खर्चों को ब्यौरा भी सभी सदस्यों के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने झंडूता तहसील के अंतर्गत ग्राम भल्लू में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना स्थल का देर रात लगभग 1 बजे दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ और पुलिस टीम से घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया। उन्होंने बरठीं अस्पताल में पहुंच कर अपने प्रियजनों को खो चुके शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह राजकीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ आयोजित हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा अन्य गणमान्य लोग भाग लेंगे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और सभी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर उपमंडल के पंद्रहबीश क्षेत्र की गानवी खड्ड में दो माह पूर्व आई बाढ़ ने जो तबाही मचाई थी, उसके बाद से हालात जस के तस हैं। खास बात यह है कि यह इलाका वर्षों से कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, फिर भी स्थानीय जनता को अपनी ही सरकार से कोई राहत नहीं मिल रही। गानवी, क्याव और कूट सड़क की दुर्दशा गानवी, क्याव और कूट पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अब भी अवरुद्ध है। गानवी खड्ड पर कलवर्ट तक नहीं लगाया गया, जिससे ग्रामीणों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव 2025 के आयोजन को लेकर राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज रिकांगपिओ में एक समीक्षा बैठक की। यह चार दिवसीय महोत्सव 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक मिनी खेल स्टेडियम रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा। बैठक का आयोजन एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में किया गया, जिसमें महोत्सव से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं ताकि महोत्सव का आयोजन सुचारू और भव्य रूप में किया…