एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर जिला किन्नौर के भावानगर में तीन दिवसीय जातरू उत्सव 2025 की शुरुआत आज पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ हुई। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर और ध्वज फहराकर उत्सव का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर इस समारोह में विशिष्ट अतिथि रहे। प्रदर्शनी स्टाल और शासकीय योजनाएँ उपायुक्त ने बागवानी, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, आयुष, महिला एवं बाल विकास, और अन्य विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि इन स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाना इस आयोजन का…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नियमित कर्मचारी भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और सेवानिवृत्त पेंशनधारकों को भी दो माह से पेंशन नहीं मिल पाई है। HRTC के नियमित कर्मचारियों को हर माह की पहली तारीख को वेतन मिलना चाहिए, लेकिन अब वेतन 10 से 15 तारीख तक भी नहीं मिल रहा। इससे घरेलू खर्च, लोन, बच्चों की फीस और इलाज जैसे ज़रूरी खर्चों पर असर पड़ रहा है। बीएमएस महासंघ के उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक कर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025-26 के लिए मतदाता सूचियों के निर्माण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत 1 अक्टूबर 2025 को अर्हता तिथि मानते हुए कार्य आगे बढ़ेगा। महत्वपूर्ण तिथियाँ: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 अक्टूबर 2025 दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर विभाग द्वारा दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 2025 का आयोजन ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर रामपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में रामपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले रामपुर और किन्नौर जिलों के महाविद्यालय इकाइयों से लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस वर्ग में ABVP के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इंद्र कुमार नेगी, विभाग संगठन मंत्री पवन कुमार, विभाग संयोजक गौरिक शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक चेतन ठाकुर, अधिवक्ता इंद्र नेगी (जिला प्रमुख किन्नौर) और दीपक कुंडल (जिला प्रमुख रामपुर) प्रमुख रहे। कार्यक्रम के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शिमला सब्जी मंडी, लकड़ी मंडी तथा अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों के पुनर्स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नगर निगम, कृषि विपणन बोर्ड, जिला प्रशासन तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान शिमला शहर में बढ़ते यातायात दबाव, जनसुविधाओं की कमी और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मंडियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर संभावित स्थानों का विस्तृत सर्वेक्षण कर उपयुक्त भूमि का…