एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने औहर में 10.25 लाख रुपये की लागत से जल शक्ति विभाग द्वारा निर्मित ‘रीयल टाइम पेयजल गुणवत्ता निगरानी प्रणाली’ का उद्घाटन किया। इस प्रणाली का जल स्रोत पवित्र रूकमणी कुंड की जलधारा है, जो आस्था, संस्कृति और धार्मिक विश्वास का प्रतीक है। यह आधुनिक प्याऊ स्थानीय लोगों और पर्यटकों को शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक जल प्रदान करेगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति की दिशा में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रणाली के तहत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सोलन सोलन में भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्पेशल ओलंपिक्स और रोशनी संस्थान के सहयोग से दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका नड्डा, अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स भारत ने दिव्यांगजनों के अधिकारों और सरकारी नौकरी में बढ़े हुए आरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दिव्यांगजनों को अब दिव्य शक्ति से परिपूर्ण माना जाता है और देश में 7 करोड़ और हिमाचल प्रदेश में 3.50 लाख दिव्यांगजन हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम लागू किया था,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमलाजिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने पंजाब राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1953 की धारा 6 के तहत आदेश जारी किया है, जिसमें शिमला शहर के 10 चिन्हित स्थलों पर सार्वजनिक बैठक, धरना प्रदर्शन, जुलूस, रैली, नारे लगाने, बैंड बजाने तथा हथियार के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। ये प्रतिबंध छोटा शिमला से रिज और कैनेडी हाउस तक, रेंडेजवॉयस रेस्तरां से रिवोली सिनेमा तक, स्कैंडल पॉइंट से काली बाड़ी मंदिर तक, छोटा शिमला गुरुद्वारा से लिंक रोड और कसुम्पटी रोड तक, तथा अन्य प्रमुख मार्गों पर लागू…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला दिवाली के मद्देनज़र शिमला जिला प्रशासन ने पटाखों की अनाधिकृत बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया है। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिना लाइसेंस पटाखा बिक्री प्रतिबंधित जिला प्रशासन के अनुसार, शिमला में केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही पटाखे बेच सकेंगे। वर्तमान में जिले में मात्र दो लाइसेंसधारी विक्रेता ही अधिकृत हैं। विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2008 के तहत, बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री, भंडारण या वितरण अवैध है। प्रशासन ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री और आधुनिक हिमाचल के निर्माता कहे जाने वाले स्व. राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को शिमला में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंदलाल ने की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस, जोनल प्रभारी, कांग्रेस के जनसंगठन, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। विधायक नंदलाल ने जानकारी दी कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों से प्रत्येक पंचायत से 15 महिला और…