एआरबी टाइम्स ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव के अवसर पर रन अगेंस्ट चिट्टा थीम पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अंडर-14, अंडर-19, 20 प्लस और 40 प्लस वर्गों के छात्र-छात्राओं, महिला और पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया। 20 प्लस वर्ग (पुरुष एवं महिला): पुरुष वर्ग में कुठेहड़ा के सिया राम पहले, घुमारवीं के नवनीत शर्मा दूसरे और कसेरू के नरेश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में बछरी की भावना शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कसोल की बबीता शर्मा और बछरी की कृतिका ठाकुर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 वर्ग: छात्र वर्ग…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने वीरवार घुमारवीं में आयोजित दो दिवसीय सीर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। शुभारंभ से पहले उन्होंने पवित्र रुक्मणी कुंड में पूजा-अर्चना की और कुंड के जल को घुमारवीं की सीर खड्ड में प्रवाहित किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सहज राम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राजेश धर्माणी ने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजित योग सत्र में भाग लिया। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू हिमाचल प्रदेश की देवभूमि कुल्लू में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत भगवान रघुनाथ की भव्य रथयात्रा के साथ हुई। इस आस्था और परंपरा के महाकुंभ में करीब 300 देवी-देवता पहुंचे हैं। दोपहर बाद भगवान राम के जयघोष के साथ जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई, पूरी कुल्लू घाटी ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठी। भगवान रघुनाथ सुल्तानपुर स्थित मंदिर से शाम 4 बजे पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे। पूजा-अर्चना के बाद पौने पांच बजे हजारों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर उन्हें दशहरा मैदान में स्थित अस्थायी शिविर तक पहुंचाया। दशहरा उत्सव के समापन तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर रामपुर जिले में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने चाटी से रामपुर तक अनुशासित पथ संचलन किया, जो राष्ट्रभक्ति और संगठन की शक्ति का प्रतीक बना। जिला कार्यवाह रविकांत ने बताया कि इस पथ संचलन का उद्देश्य समाज में अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना है। स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को संघ के मूल विचारों से अवगत कराते रहे। उन्होंने आगे बताया कि यह समारोह संघ के वैचारिक योगदान,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दिन को राष्ट्र के लिए प्रेरणा का प्रतीक बताया और गांधीजी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समर्पण के सिद्धांतों को आज के समाज में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के बल पर देश को आज़ादी दिलाई। आज हम सभी को उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।” उन्होंने दशहरे…