Author: ARB Times Desk

मंडी | साइबर ठगों ने कानून और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र की एक महिला को करीब एक महीने तक अपने जाल में फंसाए रखा। फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिये महिला को कथित मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद ठगों ने उसकी जिंदगीभर की जमा पूंजी में से 15.50 लाख रुपये अपने बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पीड़िता के अनुसार, 15 अगस्त को उसके पास एक महिला का फोन आया। कॉल करने वाली ने खुद को दिल्ली पुलिस से जुड़ा बताया और कहा कि आपके खिलाफ मामला…

Read More

लाहौल-स्पीति | मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर सिस्सू के समीप एक कार हादसे का शिकार हो गई। सैल्फी प्वाइंट के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कार गोंधला की तरफ जा रही थी। सिस्सू सैल्फी प्वाइंट के पास पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में सुरेश…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव क्षेत्र में एक बुजुर्ग के बैंक खाते से 11.04 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार 5 सितंबर को अचानक उनका मोबाइल सिम काम करना बंद हो गया। इसके बाद न कॉल आ रही थी और न ही मोबाइल पर बैंक से जुड़े संदेश मिल रहे थे। कुछ दिन बाद बैंक से जानकारी लेने पर खाते से बड़ी रकम निकलने का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | राजधानी के रुल्दूभट्ठा वार्ड के शांकली क्षेत्र में रविवार शाम घर के आंगन में खेल रही दो साल की बच्ची पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ता बच्ची को काटने के बाद करीब 25 मीटर तक घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। बच्ची की चीख सुनकर पड़ोसी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को घेरकर बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। हमले में बच्ची के मुंह, पीठ और पैरों समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। परिजन उसे तत्काल इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) लेकर…

Read More

मेष (Aries) राशिफल: छठे भाव में बुधादित्य योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आपकी बुद्धिमत्ता व सूझबूझ में वृद्धि होगी। सप्तम भाव में स्वराशि के शुक्र की उपस्थिति से दांपत्य जीवन व पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। चतुर्थ भाव में स्थित मंगल-गुरु की युति घर-परिवार और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े विषयों में थोड़ी हलचल उत्पन्न कर सकती है, परंतु गुरु का शुभ प्रभाव इसे संतुलित रखेगा। सुबह के समय मन धर्म और भाग्य के विचारों में रहेगा, जबकि दोपहर बाद आपका ध्यान करियर, प्रतिष्ठा और नई संभावनाओं की ओर केंद्रित होगा। शुभ अंक: 5 |…

Read More