एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू | कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा हरिपुर-नागन क्षेत्र में एनएच-305 पर सोमवार देर रात करीब 3:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गहरी खाई में कार गिरने के कारण राहत एवं बचाव दल को लोगों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक चले सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | राजधानी शिमला में एक होटल कारोबारी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी की जांच उत्तराखंड तक पहुंच गई है। मामले में उत्तराखंड आबकारी विभाग के एक उप आबकारी निरीक्षक समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि चोरी का सामान लेकर जा रहे आरोपियों को रुद्रपुर में रोकने के बाद टीम ने बरामद माल का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया और बाकी सामान आरोपियों को देकर छोड़ दिया। गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र कुमार, उप आबकारी निरीक्षक, बलजीत सिंह, आबकारी विभाग का कांस्टेबल, पप्पू लाल, उपनल संविदा कर्मचारी और नईम, पीआरडी जवान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ऑनलाइन निवेश के जरिये कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर शातिरों ने उनसे 1.23 करोड़ रुपये ठग लिए। शातिरों ने डेढ़ महीने तक उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। फेसबुक से शुरू हुआ संपर्क, फिर व्हाट्सएप-टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा शिकायत के अनुसार करीब डेढ़ महीने पहले अधिकारी की फेसबुक पर एक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। उसे ऑनलाइन निवेश का एक प्लेटफॉर्म बताया गया और कम समय में बेहतर रिटर्न का भरोसा दिया गया। इसके बाद अधिकारी को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेंशनरों के लंबित एरियर के भुगतान को लेकर बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत, जबकि क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर अक्तूबर 2026 में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं से अवगत है और इनके समाधान के लिए लगातार प्रयास…
मेष (Aries) राशिफल: आपकी राशि के प्रेम और रचनात्मकता के भाव में केतु के विराजमान रहने से दिल की भावनाएं आज खुलकर सामने आ सकती हैं। सुख भाव में लंबे समय से बनी मंगल-गुरु की युति घर-परिवार में ऊर्जा बनाए रखेगी, परंतु घरेलू मामलों में जल्दबाज़ी से बचना ज़रूरी है। दशम (कर्म) भाव में चंद्रमा की उपस्थिति से किसी पुराने उलझे हुए प्रश्न या स्थिति का हल मिल सकता है। सप्तम भाव में शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन व साझेदारी के रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सफेद उपाय: आज श्री हनुमान चालीसा का…