Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में विश्वकर्मा चौक स्थित टेंपू स्टैंड के समीप शिलाई निवासी सब्जी विक्रेता की गला रेतकर हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है: मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गु (21 वर्ष): निवासी देवी नगर, पांवटा साहिब। रेखा उर्फ अन्नु (29 वर्ष): निवासी वाल्मीकि बस्ती, पांवटा साहिब। कहासुनी के बाद नुकीले हथियार से…

Read More

♈ 1. मेष राशि / Aries आज चंद्रदेव तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ रिश्तों में बेहतरीन संतुलन और कूटनीतिक सफलता मिलेगी। बातचीत सुलझी हुई रहेगी। हालांकि, बहुत अधिक पर्सनल स्पेस या आजादी की मांग करने से बचें, वर्ना दूरी आ सकती है। सेहत के मामलों में सतर्कता बरतें और जो भी सुधार करना हो, शांति से करें। संतान, प्रेम और रचनात्मक क्षेत्रों में आत्मविश्वास बना रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। भाई-बहनों से बातचीत के दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक : 3 | शुभ रंग:…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर परिषद पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर नवनिर्मित पार्किंग स्थल पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने शिलाई क्षेत्र के एक व्यक्ति की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान भाव सिंह निवासी गांव आवत कोटी उतरू, शिलाई, सिरमौर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, भाव सिंह शिलाई में सब्जी की दुकान चलाता था।…

Read More

शिमला (एआरबी टाइम्स ब्यूरो) |  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भूतपूर्व सैनिक कोटे के तहत अनुबंध आधार पर नियुक्त ड्राइंग मास्टरों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि याचिकाकर्ताओं की प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से पूरी अनुबंध सेवा अवधि को वरिष्ठता , वार्षिक वेतन वृद्धि , पेंशन और अन्य सभी वित्तीय लाभों के लिए गिना जाए। अदालत ने ईश्वर दत्त शर्मा व अन्य की ओर से दायर याचिका का निपटारा करते हुए यह निर्णय सुनाया। क्या था पूरा मामला? यह मामला वर्ष 2008-09 में ड्राइंग मास्टरों के पदों के लिए…

Read More

कांगड़ा (एआरबी टाइम्स ब्यूरो) | पति की शहादत के गहरे दुखों से उबरकर अपने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प की बदौलत वीर नारी कल्पना धीमान ने देशभर में मिसाल कायम की है। उपतहसील राजा का तालाब के कुतलाहड़ गांव की रहने वाली कल्पना धीमान ने एसएससी (महिला) नॉन टेक्निकल-124 (SSC Women Non-Technical-124) में वीर नारी श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है। कल्पना ने मई 2026 में यह परीक्षा दी थी। अब अक्तूबर से उनका औपचारिक सैन्य प्रशिक्षण शुरू होगा, जिसके बाद वे भारतीय सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा की नई पारी की शुरुआत करेंगी।…

Read More