Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर |  Bilaspur Jobs : नौकरी की तलाश कर रहे स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। श्रीराम इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं की ओर से बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और सीनियर बिजनेस मैनेजर के छह पदों को भरने के लिए बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 24 सितंबर को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय पर जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। स्नातक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता के अनुसार, इन पदों…

Read More

 एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  कुल्लू | Kullu Dussehra 2026 के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के इच्छुक कलाकारों और प्रतिभाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्थानीय कलाकारों के साथ बाहरी प्रतिभागियों और कला दलों से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन जमा करने की व्यवस्था अलग रखी गई है। प्रतिभागियों को तय माध्यम से ही अपना आवेदन भेजना होगा। गायन और नृत्य के लिए ऑनलाइन आवेदन गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन ऑनलाइन…

Read More

मेष (Aries) राशिफल: आपके छठे भाव में बुधादित्य योग बनने से कार्यक्षेत्र में आपकी बौद्धिक सूझबूझ और क्षमता बढ़ेगी, जिससे प्रतिस्पर्धियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। चौथे भाव में मंगल-गुरु की युति घर, वाहन या सुख-सुविधाओं से जुड़े किसी महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है, जिसमें गुरु का शुभ प्रभाव संतुलन बनाए रखेगा। सप्तम भाव में अपनी ही राशि में स्थित शुक्र के कारण प्रेम व वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। मन आज भाग्य और यात्रा से जुड़े विषयों में लगा रहेगा, अतः धैर्यपूर्वक आगे बढ़ें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल उपाय: आज सूर्यदेव को तांबे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  नाहन | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सत्ता में हो या विपक्ष में, जनता से बनाए रिश्ते को पूरी मजबूती से निभाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार भले ही कांग्रेस की हो, लेकिन जनता के बीच भाजपा सरकार के समय शुरू की गई विकास योजनाओं की चर्चा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  शिमला | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के साथ रोकथाम, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी है। इसके तहत दिसंबर 2026 तक शिमला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) का जोनल कार्यालय स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। NCB चंडीगढ़ और अमृतसर के जोनल डायरेक्टर अमनजीत सिंह के अनुसार, शिमला से जोनल डायरेक्टर की अगुवाई में पूरी टीम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम संभालेगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल से विदेश भागे भगोड़े नशा तस्करों की सूची राज्य सरकार से मांगी गई है, ताकि उनकी वापसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा…

Read More