Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो |  धर्मशाला  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सितंबर 2026 सत्र के लिए हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (HPSOS) की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ओपन स्कूल की ये परीक्षाएं 17 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। HPBOSE के अनुसार इन परीक्षाओं में पूर्ण विषय (Full Subject), री-अपीयर (Re-appear), श्रेणी सुधार (Category Improvement), विशेष अंक सुधार और अतिरिक्त विषय के परीक्षार्थी भाग लेंगे। HPBOSE के अनुसार, परीक्षाओं का संचालन सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। कक्षाओं के अनुसार परीक्षा शेड्यूल 1. कक्षा 8वीं (17 से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, नाहन | सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादी की रस्म पूरी होने के ठीक एक दिन बाद, दुल्हन और उसकी मां दूल्हे पक्ष की ओर से चढ़ावे में दिए गए लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण और नकद राशि लेकर रफूचक्कर हो गईं। पीड़ित परिवार दिल्ली से शादी करने हिमाचल आया था। दिल्ली निवासी विपिन वालिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिचौलिये (अरविंद) के माध्यम से उनके भाई विशाल वालिया का रिश्ता हरिपुरधार में तय हुआ था। गेस्ट हाउस में तय हुआ रिश्ता: 21 अगस्त को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | पालमपुर स्थित पारिवारिक न्यायालय (Family Court) ने एक वैवाहिक विवाद पर सुनवाई करते हुए पति के पक्ष में तलाक की डिक्री पारित की है। अदालत ने मामले में पत्नी के आचरण, पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी और अपमानजनक व्यवहार को ‘मानसिक क्रूरता’ (Mental Cruelty) की श्रेणी में माना है। अदालत ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग करना अपने आप में मानसिक क्रूरता नहीं है, लेकिन जब इसके साथ घरेलू दायित्वों से दूरी, लगातार विवाद और जीवनसाथी के प्रति अपमानजनक व्यवहार जुड़ जाता है, तो उसे कानूनी रूप से मानसिक क्रूरता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध उत्तर भारत के प्रमुख आस्था केंद्र श्री मणिमहेश की आधिकारिक यात्रा इस वर्ष 25 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के दौरान पवित्र डल झील में स्नान और दर्शन के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीएम (ADM) भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरे यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। शनिवार को होने वाली समीक्षा बैठक के बाद सभी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास में हो रही वर्षों की देरी और उन्हें दूरदराज के मरुस्थलीय इलाकों में जमीन आवंटित करने के मुद्दे पर राजस्थान सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने मिलाप सिंह की ओर से दायर अनुपालना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पौंग बांध के पानी का पूरा लाभ उठाने के बाद राजस्थान सरकार विस्थापितों के पुनर्वास की जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। सरकार विस्थापितों…

Read More