♈ 1. मेष राशि / Aries आज कामकाज से जुड़े मामलों में सोच व्यावहारिक और अनुशासित रहेगी। कोई पुराना काम भी आगे बढ़ सकता है। खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास तो बना रहेगा, पर आज कोई जरूरी दस्तावेज, अनुबंध या बड़ा फैसला साइन करने से पूरी तरह बचिए। भाई-बहन या करीबी लोगों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है, बहस से जितना बच सकें उतना अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में आज मन में हल्की उलझन महसूस हो सकती है, कोई नाजुक बात आज मत छेड़िए। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, बड़ा निवेश फिलहाल टाल दीजिए। आज का दिन…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला | जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला ने मालरोड स्थित ‘रेड टेप’ (Red Tape) स्टोर पर कैरी बैग के नाम पर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे वसूलने के मामले में सख्त रुख अपनाया है और 24 हजार जुर्माना लगाया है। आयोग ने तीन अलग-अलग शिकायतों पर फैसला सुनाते हुए स्टोर को अनुचित व्यापार प्रथा (Unfair Trade Practice) का दोषी माना है। आयोग ने रेड टेप आउटलेट को निर्देश दिया है कि वह तीनों ग्राहकों से कैरी बैग के लिए वसूले गए 10-10 रुपये रिफंड करे और साथ ही मानसिक प्रताड़ना व मुकदमा खर्च के रूप में कुल 24,000…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा स्थित पालमपुर क्षेत्र में शादी के महज डेढ़ महीने बाद एक नवविवाहिता फरार हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई है। घर छोड़कर जाने के बाद महिला ने पति के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा, “मुझे तुम्हारे घर में रहना अच्छा नहीं लग रहा।” इस संदेश के बाद से महिला का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और उसने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कोई जवाब नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी | सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) मंडी से संबद्ध बीएड कॉलेजों में खाली पड़ी करीब 300 सीटों को भरने के लिए अंतिम चरण (Mop-up Round) की काउंसलिंग 31 अगस्त और 1 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इस चरण की खास बात यह है कि इसमें उन अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया गया है जिन्होंने प्रवेश परीक्षा (Entrance Test) के लिए आवेदन नहीं किया था या जो परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को UGC और NCTE के मानकों के तहत निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी नई अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण शुल्क को चार गुना बढ़ाते हुए 50 रुपये से सीधे 200 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, विलंब शुल्क (Late Fee) भी 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। पंजीकरण की वैधता और समय-सीमा वैधता नियम: 9वीं कक्षा में किया गया पंजीकरण मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास करने या पूरी करने तक मान्य रहेगा। वहीं, 11वीं कक्षा का पंजीकरण 12वीं की परीक्षा पूरी होने…