एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनके मंत्रिमंडल की ओर से शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर में की गई पूजा-अर्चना को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति कांग्रेस का वर्षों पुराना नकारात्मक रुख जगजाहिर है, लेकिन अब बदलते राजनीतिक हालातों के चलते पार्टी अपनी छवि बदलने का ढोंग कर रही है। बोले – कांग्रेस ने हमेशा श्रीराम के अस्तित्व पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद (Ram Mandir Donation Controversy) की गूंज अब हिमाचल प्रदेश की राजनीति में भी सुनाई देने लगी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों, कांग्रेस विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राज्य सचिवालय से शिमला के ऐतिहासिक राम मंदिर तक पैदल मार्च किया। मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और हवन में भाग लिया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आस्था से जुड़ा है राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सीएम सुक्खू पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यदि राम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को मंडी-चंडीगढ़ और कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच नई हेलीकॉप्टर सेवाओं की वर्चुअल शुरुआत की। पहले दिन खराब मौसम के कारण उड़ान संचालित नहीं हो सकी, लेकिन मौसम साफ रहने पर अब इस मार्ग पर प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये सभी सेवाएं मंडी के नवनिर्मित कांगनीधार हेलीपोर्ट से चलेंगी। यह रहेगा उड़ानों का शेड्यूल कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ मार्ग पर हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 6 सीटर (यात्री क्षमता) हेलीकॉप्टर के जरिए सेवाएं दी जाएंगी। इसका…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज के दो प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने दोनों पाठ्यक्रमों की बची हुई सब्सिडाइज्ड और नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन भी आमंत्रित किए हैं। जानिए किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट (BHM): इसकी वार्षिक नॉन-सब्सिडाइज्ड फीस 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है। इस कोर्स के विद्यार्थियों को पहले वर्ष में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने हिमकेयर योजना के तहत इलाज पर हुए खर्च का भुगतान न करने पर राज्य सरकार के प्रति कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने सरकार को आदेश दिया है कि वह याचिकाकर्ता के हक की क्लेम राशि जारी करने का हर संभव प्रयास करे। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब सरकार योजना के तहत प्रतिबद्ध है और खुद विभाग ने भी मरीज के दावे को सही मान लिया है, तो केवल ‘फंड की कमी’ का बहाना बनाकर इसे रोका नहीं जा सकता। यह है पूरा मामला याचिकाकर्ता सुरेंद्र कुमार हिमकेयर योजना के…