♈ 1. मेष राशि / Aries आज सामाजिक मेलजोल और नए संपर्कों के लिहाज से दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी पुराने परिचित से फिर संपर्क हो सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। सुबह के समय अगर कोई अटका काम पूरा करना है तो जल्दी निपटा लीजिए। दोपहर बाद माहौल थोड़ा ठहरा हुआ महसूस होगा और नई शुरुआत के बजाय पुराने कामों को समेटने पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। बातचीत में आज संभलकर बोलिए, कोई जरूरी बात जल्दबाजी में मत कहिए। भाई-बहन या करीबी दोस्तों से आज बहस होने की आशंका है, इससे बचिए। पैसों के मामले में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय लाभों को लेकर बुधवार को पेंशनर कल्याण संघ रामपुर की बैठक आयोजित हुई। संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताते हुए लंबित देय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई। पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को उनके सहयोग की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपने वित्तीय लाभ और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU Shimla) शिमला ने उन विद्यार्थियों को एक बड़ा और अंतिम अवसर प्रदान किया है जिनकी स्नातक (UG) की डिग्री वर्षों से अधूरी छूटी हुई है। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (EC) द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर परीक्षा शाखा ने विशेष मौका (Special Chance) देने की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी 15 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 15 सितंबर की समय-सीमा बीत जाने के बाद नियमानुसार अतिरिक्त लेट फीस (Late Fee) देनी होगी। परीक्षाएं अक्तूबर 2026 में आयोजित की जानी संभावित हैं। पात्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा | हिमाचल प्रदेश की सबसे कठिन और पवित्र धार्मिक यात्राओं में शामिल मणिमहेश यात्रा आज से शुरू हो रही है। यह यात्रा 20 सितंबर तक चलेगी। समुद्र तल से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र मणिमहेश डल झील तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को हड़सर से 13 किलोमीटर से अधिक का दुर्गम पैदल सफर तय करना पड़ता है। यात्रा के दौरान मुख्य स्नान तिथियां इस प्रकार रहेंगी। रक्षा बंधन स्नान: 28 अगस्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (छोटा शाही स्नान): शुभ मुहूर्त 3 सितंबर (गुरुवार) रात 2:26 बजे शुरू होगा। 4 सितंबर (शुक्रवार) को पूरे दिन…
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। श्रद्धालुओं से भरा एक 16 टायर वाला ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 51 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मृतक बच्ची की पहचान पायल (11) पुत्री नरेश कुमार (निवासी इंद्री, करनाल) के रूप में हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। नयना देवी जाते समय हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल…