एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की समीक्षा बैठक बचत भवन में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के खिलाफ एक सघन और व्यवस्थित अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 900 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं जिनमें 8 किलोग्राम हीरोइन जब्त की गई है। यह पुलिस विभाग के बेहतरीन कार्य का प्रमाण है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाएगा ताकि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना तुरंत…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ठंगी में 25 सितंबर को एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर पंचायत घर के समीप प्रातः 11:00 बजे शुरू होगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को बागवानी, कृषि, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, राज्य सहकारी बैंक, नाबार्ड और पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना है। उद्यान विभाग पूह के विषय विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ ने जानकारी दी कि इस शिविर में किसानों को नवीन और आधुनिक बागवानी तकनीकों से अवगत कराया जाएगा जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल प्रदेश। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों के पीएम श्री स्कूलों के 93 मेधावी छात्र-छात्राओं को बेंगलुरु एक्सपोजर विजिट का अवसर मिला। इस दौरे के लिए सभी छात्रों को पहली बार हवाई यात्रा की सुविधा दी गई, जिससे छात्रों में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने बेंगलुरु के वंडरला वॉटर पार्क में विभिन्न वाटर स्लाइड्स का आनंद लिया। इसके साथ ही इस्कॉन मंदिर में दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। बच्चों ने बेंगलुरु पैलेस, बदियार वंश के महल, लालबाग बॉटनिकल गार्डन और इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम का भी भ्रमण किया। इस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार उपमंडल के टापरी स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आम जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनजातीय और दुर्गम क्षेत्रों के कल्याण के लिए तत्पर रही है। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बहुचर्चित युग हत्याकांड मामले में मंगलवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने दोषियों चंद्र शर्मा और विक्रांत बख्शी की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। वहीं, तीसरे दोषी तेजिंदर पाल को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया। अब दोनों दोषी पूरी उम्र जेल में रहेंगे। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश राकेश कैंथला की खंडपीठ ने पिछली सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। यह मामला सत्र न्यायाधीश शिमला से सजा की पुष्टि (कन्फर्मेशन) के लिए हाईकोर्ट को भेजा गया था। 6 सितंबर 2018 को सत्र न्यायाधीश…