एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में करियर मार्गदर्शन और प्लेसमेंट सैल द्वारा एक दिवसीय करियर गाइडेंस सत्र का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार की बदलती संभावनाओं और भविष्य की चुनौतियों से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट सर्विसेज, चंडीगढ़ से आईं मिस चारिता और श्री संदीप कुमार ने बतौर विशेष वक्ता भाग लिया। दोनों अतिथि विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ संवाद करते हुए नवीन करियर विकल्पों, इंडस्ट्री की मांग, इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन की तैयारी, और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह आज डाॅ. अमरीन काैर संग के साथ विवाह बंधन में बंध गए। शादी का आनंद कारज चंडीगढ़ के सेक्टर-11 गुरुद्वारा साहिब में आयोजित हुआ। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और नजदीकी रिश्तेदार मौजूद रहे। नवदंपती को सभी ने सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। बुशहर राजघराने से ताल्लुक रखने वाले विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी 8 मार्च 2019 को राजस्थान की सुदर्शना सिंह से हुई थी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रक्त दान सेवा परिवार सोसायटी, रामपुर ने अपने 8वें स्थापना दिवस को सम्मान समारोह के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोनिवि रामपुर के एक्सईन शक्ति सिंह, एमएस खनेरी डॉ. रोशन कौंडल, डॉ. पदम शर्मा और डॉ. संदीप नेगी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सोसायटी के प्रधान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना अब न सिर्फ अनाथ बच्चों की शिक्षा, पालन-पोषण और रहने की व्यवस्था कर रही है, बल्कि अब उनकी शादी का खर्च भी उठा रही है। इस योजना के तहत चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट की शादी के लिए सरकार ₹2 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिसमें से ₹60,000 की एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) करना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। अब तक 227 लाभार्थी, शिमला में 5 को मिली सहायता वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिमला जिले में अब तक 5 लाभार्थियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला भाजपा एवं युवा मोर्चा ने शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक नमो युवा रन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और लोकप्रिय गायक मोहित चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ल ने की। नमो युवा रन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “युवा फिट तो देश हिट” के संदेश का साकार रूप यह कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह…