Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, चंबा  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर परेल के पास एक कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई। हादसे में एक एमबीबीएस प्रशिक्षु की मौत हो गई, जबकि एक महिला प्रशिक्षु लापता है। दो अन्य प्रशिक्षु घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब ढाई बजे हुआ। कार में सवार चारों प्रशिक्षु चिकित्सक मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। लापता प्रशिक्षु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि हादसे में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर  उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लखनपुर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धौलरा और डियारा सेक्टर में जाकर जल निकासी और भू-धंसाव की स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। लखनपुर क्षेत्र में घरों के भीतर बारिश का पानी आने की समस्या पर उपायुक्त ने नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग को जल निकासी का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसी तरह, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और धौलरा में भी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए। डियारा सेक्टर के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देशानुसार ज्वालापुर क्षेत्र के प्रभावित बागवानों की सुविधा के लिए चंबाधार में अस्थायी प्रापण केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में जिला उद्यान विभाग मंडी की ओर से विशेष निरीक्षण एवं बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपनिदेशक उद्यान डॉ. संजय गुप्ता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि एचपीएमसी इस अस्थायी केंद्र को दो कार्य दिवसों के भीतर चालू करेगा, जिससे बागवानों को सेब एवं अन्य फलों की ढुलाई पर आने वाले अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही उनकी उपज समय पर विपणन केंद्रों तक पहुंच सकेगी।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 117 के अंतर्गत अधिसूचना जारी करते हुए आदेश दिया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की सभी बसें तथा निजी बसें अब ठियोग बस स्टैंड से होकर ही गुजरेंगी और वहीं से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक हित में लिया गया है। इससे यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, सुरक्षित चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा।

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जी.बी. पंत मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा नवागंतुक छात्रों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. मुकेश शर्मा ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्रदीप धलैड़ द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथियों में एमडी कविता ठाकुर, राज्य पदाधिकारी नैन्सी अटल, और कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटिया शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को पारंपरिक टोपी, मफलर और बैज पहनाकर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किए। शिक्षा का महत्व: डॉ.…

Read More