Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1, बिथल द्वारा वीरवार को हिन्दी पखवाड़ा (14–28 सितम्बर 2025) के उपलक्ष्य में अनुवाद एवं श्रुतलेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सफल बनाया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा में दिए गए हिंदी और अंग्रेज़ी शब्दों का सटीक अनुवाद प्रस्तुत करना था। श्रुतलेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुनने और लिखने की दक्षता की परीक्षा ली गई, जिसमें उन्होंने उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पूर्व भाजपा प्रत्याशी और हिमकोफैड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने प्रेस वार्ता में सरकार से मांग की है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उन घरों को, जो अब रहने योग्य नहीं बचे हैं, फूली डैमेज (Fully Damaged) घोषित किया जाए। साथ ही, प्रभावितों को सरकार द्वारा ₹7 लाख की राहत राशि प्रदान की जाए। कौल सिंह ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से रामपुर विधानसभा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दारण, उच्ची, नरेण, शरनाल और उरमण जैसे गांव पिछले 2-3 वर्षों से लगातार भू-स्खलन की चपेट…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला बिलासपुर में अब तक लगभग 186 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। वे घुमारवीं में आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने बताया कि जिले में लोक निर्माण विभाग को 123 करोड़, जलशक्ति विभाग को 42 करोड़ और बिजली बोर्ड को लगभग 79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात से लोक निर्माण विभाग की 25 सड़कें प्रभावित हुई थीं, जिनमें से अधिकांश बहाल हो चुकी हैं। शेष मार्गों को जल्द खोलने के लिए अधिकारियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। आगामी आश्विन नवरात्र मेला 2025 के मद्देनज़र श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर, जिला बिलासपुर में 22 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक विशेष प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर, ढोल-नगाड़े, बैण्ड-बाजे और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी प्रकार की सार्वजनिक उद्घोषणा करनी आवश्यक हो तो केवल कंट्रोल रूम के माध्यम से ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में प्रसाद के वितरण या प्रयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी  हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी ने अनुसूचित जाति वर्ग के महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निगम की ओर से टैक्सी, छोटी बसें, होटल-ढाबा, पशुपालन, डेयरी समेत अन्य लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रबंधक कमल जीत सिंह ने बताया कि निगम की हिम स्वावलम्बन योजना के तहत तीन से पांच लाख रुपये तक की लागत वाली परियोजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध है। इस योजना में युवाओं को आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर राष्ट्रीय…

Read More