एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले की प्रसिद्ध पर्यटन घाटी सांगला वैली का दौरा किया और सांगला बस स्टैंड के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूस्खलन की समस्या का शीघ्र समाधान निकालने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि भूस्खलन से बस स्टैंड को भी खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने लोक निर्माण विभाग…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय (RKMV) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस चुनाव में मीनाक्षी देसाई को इकाई अध्यक्ष और स्वीटी शर्मा को इकाई सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप ठाकुर मुख्य अतिथि रहे, जबकि चुनाव अधिकारी की भूमिका में पूर्व शिमला विभाग संयोजक दुशला संस्टा उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष मार्गदर्शन मिला। कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख सदस्य: महिमा, सेजल, डिंपल देष्टा, साक्षी चौहान – उपाध्यक्ष शिवानी, साधना, नीतू, मानसी – सह-सचिव कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की इको क्लब इकाई और ज्योग्राफिकल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने दीप प्रज्वलन और ओज़ोन परत के संरक्षण की शपथ दिलाकर किया। मुख्य अतिथि ने ओज़ोन परत की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पृथ्वी पर जीवन के लिए एक सुरक्षा कवच है। हमें इसके क्षरण को रोकने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा, तभी हम आने वाली पीढ़ियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला एवं सत्र न्यायालय रामपुर ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फैसला सुनाते हुए शिमला जिले के ननखड़ी निवासी सुनील कुमार को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत 10 वर्ष का कठोर कारावास और ₹25,000 जुर्माना तथा आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत 6 महीने की कैद और ₹2,000 जुर्माना की सजा सुनाई है। यह मामला 14 अप्रैल 2015 की सुबह खोलीघाट बाजार में हुए गोलीकांड से जुड़ा है। आरोपी सुनील कुमार ने टायर जलाने को लेकर हुए विवाद में पहले अनिल मेहता को डंडे से पीटा और फिर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में ओजोन दिवस 2025 के उपलक्ष्य में प्रातः कालीन सभा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने छात्रों को ओजोन परत के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs) जैसे रसायनों के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें तीन वर्गों में छात्रों ने भाग लिया: 🎨 जूनियर…