Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला  भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा मनाएगा। इस दौरान युवाओं को जोड़ने और समाज को सकारात्मक संदेश देने के लिए ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि 21 सितंबर को शिमला, मंडी और हमीरपुर में एक साथ ‘नमो युवा रन’ आयोजित होगी। राजधानी शिमला में यह दौड़ ऐतिहासिक रिज मैदान से शुरू होकर चौड़ा मैदान तक जाएगी। रन का मुख्य उद्देश्य…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएनएल की तीन प्रमुख परियोजनाओं — 1500 मेगावाट बायल, 412 मेगावाट रामपुर और 210 मेगावाट लुहरी में कार्यरत ठेका मजदूरों के संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। 1 जुलाई 2025 से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने के 77वें दिन यानी 15 सितंबर 2025 को मजदूर यूनियनों और एसजेवीएनएल प्रबंधन के बीच श्रम विभाग चंडीगढ़ (ALC) की मध्यस्थता में ऐतिहासिक लिखित समझौता हुआ। धरना सीटू (CITU) से संबंधित यूनियनों द्वारा आयोजित किया गया था। मजदूरों की प्रमुख मांगें थी – बीमा सुविधा, ग्रेच्युटी भुगतान, प्रमोशन पॉलिसी और काम के अनुसार पदनाम।  2 साल पुराने मांगपत्र के बावजूद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमण्डलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रामपुर में उपमंडल स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 17(ए) तथा नियम, 1995 के अंतर्गत बुलाई गई थी। बैठक के दौरान एसडीएम ने जानकारी दी कि अधिनियम के अंतर्गत उपमंडल क्षेत्र में अब तक कुल 9 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 3 मामलों का निपटारा किया जा चुका है जबकि 6 मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था की स्थिति और…

Read More

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय संकट केवल हिमाचल प्रदेश की समस्या नहीं है, बल्कि पूरा हिमालय क्षेत्र इसकी चपेट में है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने यह टिप्पणी हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय स्थिति से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान की। अदालत ने कहा कि इस मामले पर आदेश 23 सितंबर को सुनाया जाएगा। सुनवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से महाधिवक्ता और अतिरिक्त महाधिवक्ता ने अदालत को राज्य की रिपोर्ट सौंपी। न्यायमित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने बताया कि रिपोर्ट में वृक्षावरण, खनन और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला/मंडी हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर कहर बरपाया है। सोमवार रात हुई भारी बारिश और भूस्खलन से मंडी जिले के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिला। मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में मां-बेटे समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एचआरटीसी का धर्मपुर बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया और यहां खड़ी कई बसें व निजी वाहन पानी के तेज बहाव में बह गए। मरने वालों की पहचान तांगू देवी (33), कमला देवी (33) और कमला का आठ वर्षीय बेटा भीष्म सिंह के रूप में हुई है। जबकि…

Read More